{"_id":"64d93779227564585c0332c5","slug":"smart-meter-connection-jammu-news-c-10-jam1006-181056-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: शहर में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए 21 टीमें गठित, विरोध करने वालों के कटेंगे कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: शहर में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए 21 टीमें गठित, विरोध करने वालों के कटेंगे कनेक्शन
Mon, 14 Aug 2023 03:26 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 03:26 PM IST
सार
जम्मू शहर में उपभोक्ता कहीं ज्यादा बिल आने को लेकर विरोध कर रहे हैं तो कहीं मीटर खंभे में लगाने को लेकर हंगामा हो रहा है। कई बार तो लोगों और मीटर लगाने वाली टीम के बीच नोकझोंक के साथ मारपीट तक की नौबत आ चुकी है।
विज्ञापन
जम्मू शहर में स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन (फाइल)
- फोटो : Agency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू शहर में विरोध के चलते 7.50 लाख स्मार्ट मीटर लगाने का काम लगभग ठप पड़ा है। हालांकि बिजली विभाग ने 15 अगस्त के बाद अभियान शुरू करने की बात कही है। इसके लिए प्रशासन ने तहसीलदारों के नेतृत्व में 21 टीमें गठित की हैं। ये टीमें पुलिस बल के साथ मोहल्लों में घर-घर जाकर मीटर लगवाने का काम करेंगी। यदि किसी ने मीटर नहीं लगवाया तो कनेक्शन काट दिया जाएगा।
इसके साथ ही एसडीएम कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को बिजली शिकायत निवारण शिविर लगाए जाएंगे। यहां पर आकर लोग मीटर या फिर रीडिंग जैसी समस्याओं का निपटारा करा सकेंगे। स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर शहर में हंगामा मचा हुआ है। उपभोक्ता कहीं ज्यादा बिल आने को लेकर विरोध कर रहे हैं तो कहीं मीटर खंभे में लगाने को लेकर हंगामा हो रहा है।
कई बार तो लोगों और मीटर लगाने वाली टीम के बीच नोकझोंक के साथ मारपीट तक की नौबत आ चुकी है। इसके चलते वेंडरों ने स्मार्ट मीटर लगाने से हाथ खड़े कर दिए हैं। अब शहर में स्मार्ट मीटर लगाने का काम लगभग ठप पड़ा है। इससे निपटने के लिए प्रशासन ने शहर के 21 तहसीलदारों को मजिस्ट्रेट नियुक्त कर मीटर लगवाने का काम सौंपा है। ये मजिस्ट्रेट अपने अपने इलाकों में बिजली कर्मियों के साथ घर घर जाकर स्मार्ट मीटर लगवाने का काम करेंगे। इस दौरान मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रहेगा। यदि अकारण किसी ने हंगामा किया तो उसे पहले समझाया जाएगा। इसके बाद भी यदि वह लोग नहीं मानें तो मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पुलिस बल सख्ती से निपटेगा।
विज्ञापन
दो माह में काम पूरा होना मुश्किल
जम्मू संभाग में तीसरे चरण में करीब 7.50 लाख स्मार्ट मीटर लगने हैं। अगले दो महीनों में मीटर लगने का काम पूरा होना है, लेकिन जिस तरह से विरोध में हंगामा हो रहा है, इससे मीटर लगाने का काम होना मुश्किल है। इसे देखते हुए बिजली विभाग ने प्रशासन को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए पत्र लिखा था, जिसके बाद प्रशासन ने तहसीलदारों के नेतृत्व में टीमें गठित की हैं।
मीटर कटने पर दोबारा लगवाने पर लगेगा चार्ज
नियमानुसार यदि तहसीलदार की टीम के सामने किसी ने अपने घर में स्मार्ट मीटर लगवाने से इनकार कर दिया तो उसका कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसके बाद वैधानिक प्रक्रिया के मुताबिक ही तहसीलदार के आदेश पर उसका कनेक्शन जोड़ा जाएगा। इस प्रक्रिया में उपभोक्ता से मीटर का चार्ज भी वसूला जा सकता है। इसके अलावा अन्य चार्जेज भी लग सकते हैं।
आम उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए स्मार्ट मीटर लग रहे हैं। इससे किसी को कोई दिक्कत नहीं होगी। अगर किसी न मीटर लगवाने का विरोध किया तो उसका कनेक्शन काट दिया जाएगा। दोबारा लगवाने पर नियमानुसार चार्ज वसूल होगा। -संदीप सेठ, चीफ इंजीनियर, बिजली विभाग
यहां 24 घंटे होगा समस्या का निराकरण
स्मार्ट मीटर से संबंधित मामलों के निस्तारण के लिए प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को एसडीएम कार्यालयों में शिकायत निवारण शिविर लगेंगे। यहां पर उपभोक्ताओं के साथ आम लोग आकर अपनी समस्याओं का निदान कर सकते हैं। इसके साथ ही पूरे सप्ताह शिकायतों के निस्तारण के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इन नंबरों पर काॅल करके लोग अपनी समस्या को एसडीएम व अन्य अधिकारियों तक पहुंचा सकते हैं।
टोल फ्री नंबर 1912
अन्य नंबर 0191-2479122
व्हाट्सअप नंबर 9419237685
इन तहसीलदारों को संबंधित जोन का कार्यकारी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। ये सभी अपने अपने क्षेत्रों में एसपी से मिलकर पुलिस बल की तैनाती करेंगे। यदि किसी को कोई दिक्कत हो तो इन नंबरों पर संपर्क कर अपनी समस्या को भी बता सकते हैं।
तहसील- तहसीलदार का नाम- संपर्क नंबर

- जम्मू खास कमलप्रीत 9419169866
- जम्मू पश्चिम सतीश कुमार 8492065919
- नगरोटा बाबू राम चौधरी 9419374246
- डंसाल ध्रुव गुप्ता 9796066633
- जम्मू उत्तर अमन कुमार आनंद 990639804
- भलवाल अशोक चक्रवर्ती 9796298722
- अरनिया इशिता लेखी 962554825
- बहु पुनिका 9622321355
- बिश्नाह सुशील खजूरिया 8082704457
- मांडल पंकज सिंह बहू 9697072501
- जम्मू दक्षिण हरजीत सिंह 9419290276
- आरएस पुरा सुबूह अहमद शाह 9858788824
- सुचेतगढ़ निर्भय शर्मा 9419111445
- अखनूर सुरिंदर सिंह 9906175736
- मैरा मैंड्रिल ममता सुदर्शन 6006530429
- लूरियन समृद्धि शर्मा 9797480635
- खौर मोनिका शर्मा 9419637898
- परगवाल मंजीत सिंह 9419116121
- खरबल्ली रोमेश चंद्र 9419301277
- मढ़ राम पॉल शर्मा 9596713809
- चौकी चौरा रमन जंडियाल 9596487334