फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   smart city,administration,jammu,cleanness compagin

महानगरों की तर्ज पर चकाचक होगा शहर, अगले सप्ताह से रात में होगी सफाई

विज्ञापन
smart city,administration,jammu,cleanness compagin
जम्मू। मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ महानगरों की तर्ज पर अब जम्मू शहर में भी रात को ही सफाई होगी। नाइट शिफ्ट शुरू करने के लिए कार्रवाई आरंभ हुई है। सोमवार से शिफ्ट शुरू करने की तैयारी है। इसके तहत प्रमुख बाजारों में रात को सफाई होगी।
विज्ञापन

नगर निगम ने रैंकिंग में सुधार के लिए कमर कस ली है। इसी के तहत अब रात को सफाई करने की योजना बनाई है। रात को ही सफाई कर्मचारी कचरा एकत्रित करेंगे और रात को ही गाड़ियों के माध्यम से गंदगी डंपिंग साइट तक पहुंचाई जाएगी। इससे जहां लोगों को सुबह उठते ही साफ स्वच्छ वातावरण मिलेगा वहीं, गंदगी और कूड़ा कचरा के दर्शन भी नहीं होंगे।
विज्ञापन

शहर की प्रमुख सड़कों की सफाई नाइट स्वीपर मशीनों से होगी, जिनके लिए चालकों की तैनाती कर दी गई है। रात सफाई से सुबह लोगों को सैर करने के लिए अनुकूल माहौल मिलेगा। सुबह सिर्फ मोहल्लों में गलियों में ही सफाई की जाएगी। यहां से भी कचरा अब डंपिंग साइट में खुले में नहीं फेंका जाएगा। ऑटो के माध्यम से कचरा एकत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां होगी अब रात को सफाई
योजना के पहले चरण में पुराना शहर, सिटी चौक, गांधी नगर, शास्त्री नगर, त्रिकुटा नगर, रेलवे स्टेशन, बाहु प्लाजा, मुट्ठी, रूप नगर, कोट भलवाल, न्यू प्लाट, सतवारी और कुंजवानी आदि इलाकों को लिया गया है। यहां पर अभियान के तहत सफाई होगी।
मौजूदा समय में छह बजे हो रही सफाई
पहले सुबह छह बजे सफाई आरंभ होती थी। ऐसे में सफाई का काम सुबह दस बजे तक चलता रहता था। 11 बजे के बाद डंपिंग साइटों से वाहनों में कचरा भरा जाता था और कोट भलवाल में फेंका जाता था।
रात 10 बजे शुरू होगी सफाई
बाजारों के बंद होने के बाद दस बजे सफाई शुरू होगी। जो एक बजे तक चलेगी। इसके बाद रात्रि कर्मचारियों को घर भेजा जाएगा। अब चुनिंदा जगहों में सेवा शुरू होगी और बाद में अन्य स्थानों को शामिल करने की योजना है। रात को काम करने वाले कर्मियों की दिन में छुट्टी रहेगी। नगर निगम ने हाल ही में पांच सौ से ज्यादा कर्मियों की भर्ती की है। इनकी सेवाएं रात को ली जा सकती हैं।
400 एमटी टन कचरा हर रोज होता है एकत्रित
हर रोज घरों और दुकानों से 400 एमटी कचरा एकत्रित होता है। अब तीन सौ एमटी के करीब कचरा रात को ही ठिकाने लगा दिया जाएगा। सुबह के वक्त 100 एमटी टन कचरा सुबह आठ बजे तक ठिकाने लगाया जाएगा। अब नाले और नालियों की सफाई का काम रूटीन में होगा। इसके अलावा आनलाइन रिपोर्ट हर रोज अपडेट होगी। डंपिंग साइट हटाए जाएंगे। खुले में कचरा फेंकने पर जुर्माना अदा करना होगा।
नाइट शिफ्ट में काम महानगरों की तर्ज पर होगा। सुबह के समय सफाई होने से दोपहर तक काम चलता है। इससे लोग परेशान होते हैं। अब सुबह सिर्फ ऑटो के माध्यम से घरों का कचरा एकत्रित होगा। सुबह चार बजे से पहले सफाई हो जाएगी।

- अवनी लवासा, आयुक्त, नगर निगम
जागरूकता से रैंकिंग में आया सुधार
शहर में स्वच्छता रेंकिंग में सुधार हुआ है। इसके और बेहतरी के लिए प्रयास तेज किए गए हैं। यह बात निगम आयुक्त अवनी लवासा ने प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में रैंकिंग 169 रही है। नए वाहन के अलावा प्लास्टिक मुक्त अभियान का आगाज किया गया। मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने कहा कि सर्वे में 4242 शहरों को लिया गया। शहर को कचरा मुक्त किया जा रहा है। साथ ही शौचालयों का निर्माण किया गया है। सभी वार्डों में कचरा घरों से एकत्रित करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed