जम्मू: मराठा बस्ती में आग का तांडव, कई झुग्गियां हुईं राख, मचा हाहाकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू शहर की मराठा बस्ती में रहस्यमयी परिस्थितियों में आग लगने से कई झुग्गियां जलकर राख हो गई हैं। चारों ओर तबाही का मंजर है। मौके पर पहुंचे अधिकारी पीड़ितों से पूछताछ कर रहे हैं। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस आग में कितनी झुग्गियों को नुकसान पहुंचा है इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें- मान्यता: लंका से कश्मीर ऐसे पहुंचीं रावण की कुलदेवी? 'चश्मे' का पानी करता है भविष्यवाणी
देखते ही देखते राख के ढेर में तब्दील हो गई बस्ती
मराठा बस्ती में उस समय हाहाकार मच गया जब आग की लपटों ने पूरी बस्ती को अपनी जद में ले लिया। देखते ही देखते बस्ती राख के ढेर में तब्दील हो गई। चारों ओर तबाही का मंजर था। चीख पुकार मची थी। बस्ती के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चला है। इसको लेकर कई तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं।