{"_id":"6a0417ef4b27c649d603ed70","slug":"sleeper-bus-loses-control-and-crashes-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: दिल्ली से जम्मू आ रही बस अनियंत्रित होकर नाले में घुसी, ओम अस्पताल के पास मची अफरा-तफरी, जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: दिल्ली से जम्मू आ रही बस अनियंत्रित होकर नाले में घुसी, ओम अस्पताल के पास मची अफरा-तफरी, जांच जारी
Wed, 13 May 2026 11:49 AM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Wed, 13 May 2026 11:49 AM IST
सार
जम्मू के बाड़ी ब्राह्मणा इलाके में तड़के एक स्लीपर बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले से टकरा गई।
विज्ञापन
स्लीपर बस अनियंत्रित होकर नाले से टकराई
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू ले बाड़ी ब्राह्मणा इलाके में सोमवार तड़के करीब 4 बजे एक स्लीपर बस हादसे का शिकार हो गई। ओम अस्पताल के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले से जा टकराई। यह बस (JK02CN 8649) दिल्ली से जम्मू की ओर आ रही थी।
विज्ञापन
हादसे के समय बस में करीब 25 से 30 यात्री सवार थे। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। केवल दो-तीन यात्रियों को हल्की खरोंचें आई हैं।
विज्ञापन
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उन्हें आगे की यात्रा के लिए अन्य वाहनों से जम्मू रवाना किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि चालक का नियंत्रण खो जाने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन