{"_id":"0365034924d9b77831e13ef1575bdce0","slug":"skit-on-ghandhi-s-principal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाटक में फिर जिंदा हुए बापू के सिद्धांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाटक में फिर जिंदा हुए बापू के सिद्धांत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 30 Oct 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
परेड महिला कालेज सभागार में बुधवार को मोहम्मद अकरम के निर्देशन में ललित सहगल के लिखे नाटक ‘हत्या एक आकार की’ का मंचन किया गया। नाटक की कहानी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के कार्यों और सिद्धांतों के इर्द-गिर्द घूमती नजर आई। इस नाटक के जरिये लेखक और कलाकारों ने दर्शाया कि महात्मा गांधी के भारत को स्वतंत्रता दिलाने और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में दिए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन
नाटक में संदेश है कि महात्मा गांधी ने देश को आजाद करवाने के लिए अहिंसा, सत्य और एकता का मार्ग अपनाकर लोगों को मानवता, प्रेम और भाईचारे का पाठ पढ़ाया था। नाटक के माध्यम से दर्शाया गया कि बेशक महात्मा गांधी आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके द्वारा किए कार्य और सिद्धांतों पर आज भी अमल होता है।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री आरएस चिब बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। नाटक में आदित्य, मनोज, अशोक, अक्षय, विजय, आमिर खान और अन्य कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। कार्यक्रम में कालेज की प्रिंसिपल डा. हेमला अग्रवाल और अन्य स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित थे।
विज्ञापन