फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   six trains cancelled for jammu tawi railway station, list of train cancelled due to fog

अगर आप जम्मू-कश्मीर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो जरूर पढ़ें, कहीं आपकी ट्रेन भी निरस्त तो नहीं

Sat, 30 Nov 2019 01:44 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sat, 30 Nov 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
six trains cancelled for jammu tawi railway station, list of train cancelled due to fog
कोहरे की चपेट में रेलवे स्टेशन - फोटो : फाइल, अमर उजाला
अगले दो महीने में संभावित धुंध व खराब मौसम को देखते हुए उत्तर रेलवे ने दिसंबर के तीसरे सप्ताह से जनवरी तक कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। मुख्यालय की ओर से जारी आदेशानुसार निरस्त हुई ट्रेनों में देश के विभिन्न राज्यों से जम्मू तवी जाने वाली 6 ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन


फिरोजपुर रेल मंडल द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार श्री गंगानगर से जम्मूतवी जाने वाली (ट्रेन नंबर 14713) 18 व 25 दिसंबर को रद्द रहेगी। नए साल में 1, 8, 15, 22 व 29 जनवरी को भी श्रीगंगानगर से जम्मूतवी के लिए यह ट्रेन नहीं चलेगी। इसी प्रकार जम्मूतवी से श्रीगंगानगर जाने वाली (ट्रेन नंबर 14714) 19 व 26 दिसंबर और 2, 9, 16, 23 व 30 जनवरी को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


हरिद्वार से जम्मूतवी जाने वाली (ट्रेन नंबर 14605) 23 व 30 दिसंबर तथा 6, 13, 20 व 27 जनवरी को नहीं चलेगी। इसी प्रकार जम्मूतवी से हरिद्वार को जाने वाली (ट्रेन नंबर 14606) एक्सप्रेस 22 व 29 दिसंबर और 5, 12, 19 व 26 जनवरी को नहीं चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बठिंडा से जम्मूतवी के बीच चलने वाली (ट्रेन नंबर 14501) एक्सप्रेस 19 व 26 दिसंबर और 2, 9, 16, 23 व 30 जनवरी को रद्द रहेगी। इसी प्रकार जम्मूतवी से बठिंडा को जाने वाली (ट्रेन नंबर 14502) एक्सप्रेस 20 व 27 दिसंबर और 3,10, 17, 24 व 31 जनवरी को नहीं चलेगी।

गुवाहटी-जम्मू तवी एक्सप्रेस रही तीन घंटे लेट 
जम्मू तवी रेलवे स्टेशन में बाहरी राज्यों से आने वाली ट्रेन देरी से पहुंच रहीं हैं। गुवाहटी-जम्मू तवी एक्सप्रेस (15653) निर्धारित समय से तीन घंटे देरी से पहुंची। ट्रेन का 12 बजे जम्मू तवी में पहुंचने का समय है लेकिन तीन बजे स्टेशन पहुंची। इसके अलावा बेगमपुरा-वाराणसी, टाटा-मूरी, शालीमार, जम्मू तवी-कोलकाता निर्धारित समय से आधा घंटा देरी से पहुंची हैं। ट्रेनों के देरी से पहुंचने का कारण खराब मौसम बताया जा रहा है। जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से अन्य राज्यों के लिए चलने वाली ट्रेनें निर्धारित समय पर रवाना हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed