{"_id":"5f948d907bf6ef1431335ce5","slug":"six-more-died-due-to-corona-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर में कोरोना से छह और की मौत, जीएमसी जम्मू में दो ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर में कोरोना से छह और की मौत, जीएमसी जम्मू में दो ने दम तोड़ा
Sun, 25 Oct 2020 01:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 25 Oct 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस से संक्रमित कोशिका
- फोटो : Ehre Lab, UNC School of Medicine
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में शनिवार को छह और लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। प्रदेश में शनिवार को 577 नए संक्रमित मामले मिले, लेकिन 733 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं, इसमें जम्मू संभाग से 344 और कश्मीर से 389 मरीज शामिल हैं। अब तक जम्मू-कश्मीर में 91329 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें 7680 मामले सक्रिय हैं।
विज्ञापन
जीएमसी जम्मू में चट्ठा निवासी एक 42 वर्षीय व्यक्ति और पलोड़ा निवासी 82 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ा। जम्मू जिले में अब तक 248 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। मौतों के आंकड़ों में जम्मू प्रदेश में श्रीनगर के बाद दूसरे नंबर पर है। जिले में 116 नए संक्रमित मामले मिले, जिसमें 2 ही ट्रैवलर थे।
विज्ञापन
हालांकि आगामी दिनों में फ्लाइटें बढ़ने और रेल मार्ग बहाल होने पर संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ सकता है। राजोरी में 7, उधमपुर में 8, डोडा में 33, कठुआ में 8, पुंछ में 9, सांबा में 7, किश्तवाड़ में 13, रामबन में 7 और रियासी में 5 नए संक्रमित मामले मिले हैं।
विज्ञापन
कश्मीर संभाग में श्रीनगर में सर्वाधिक 130, बडगाम में 50, बारामुला में 47, पुलवामा में 12, कुपवाड़ा में 45, अनंतनाग में 27, बांदीपोरा में 24, गांदरबल में 12, कुलगाम में 11 और शोपियां में 6 संक्रमित मामले मिले हैं। प्रदेश में अब तक 82219 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। इसमें जम्मू संभाग से 33573 और कश्मीर संभाग से 48646 मरीज हैं। सक्रिय मामलों में जम्मू संभाग से 2447 और कश्मीर से 5233 मामले हैं। जम्मू कश्मीर में संक्रमित मामलों में गिरावट आई है, जबकि प्रदेश में ओवरआल रिकवरी की दर 90 फीसदी तक पहुंच गई है।