फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Six Indian Air Force officers to face action in the Mi-17 chopper crash in budgam Srinagar

बडगाम चॉपर क्रैश: वायुसेना के दो अधिकारियों का होगा कोर्ट मार्शल, चार पर प्रशासनिक कार्रवाई

Mon, 14 Oct 2019 07:00 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 14 Oct 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
Six Indian Air Force officers to face action in the Mi-17 chopper crash in budgam Srinagar
एमआई-17 हेलिकॉप्टर क्रैश - फोटो : फाइल
जम्मू-कश्मीर में फरवरी 27 को बडगाम में खुद के एमआई17 वी5 हेलिकॉप्टर को गलती से मार गिराने के आरोप में वायु सेना ने छह अधिकारियों पर कार्रवाई की है। सैन्य सूत्रों की माने तो वायु सेना ने दो अधिकारियों का कोर्ट मार्शल किया है। वहीं चार अधिकारियों के ऊपर प्रशासनिक कार्रवाई की है। 
विज्ञापन


बता दें कि जम्मू-कश्मीर के बडगाम में 27 फरवरी को हुई इस दुर्घटना में भारतीय वायुसेना के छह जवान और एक आम नागरिक की मौत हो गई थी। गौरतलब है कि बालाकोट एयर स्ट्राइक के अगले दिन पाक विमान भारतीय सीमा के अंदर आ गया था।
विज्ञापन


दोतरफा संघर्ष के दौरान भारतीय सेना का एमआई17 वी5 हेलिकॉप्टर श्रीनगर के पास बडगाम इलाके में गिर गया था। घटना की जांच में पता चला था कि हेलिकॉप्टर को भारतीय वायुसेना के श्रीनगर एयर बेस से स्पाइडर एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम के जरिए निशाना बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिस्टम को हैंडल करने वाले वायुसेना अधिकारियों को लगा कि वह अपना हेलिकॉप्टर नहीं, बल्कि दुश्मन की तरफ से छोड़ी गई मिसाइल है। हेलिकॉप्टर ने 10 मिनट पहले ही उड़ान भरी थी। उसके मलबों के विडियो में जले हुई लाशें और वहां उठता हुआ धुआं देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed