{"_id":"6417de954845d1905a0e34c3","slug":"siu-conducting-searches-at-let-commander-house-in-pulwama-in-terrorist-case-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: SIU ने पुलवामा में दी दबिश, लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर का आवास खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: SIU ने पुलवामा में दी दबिश, लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर का आवास खंगाला
Mon, 20 Mar 2023 04:38 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाल नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाल नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 20 Mar 2023 04:38 PM IST
सार
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में एसआईयू ने रेड की है। जिले के काकापोरा इलाके में लश्कर-ए-तैयबा के एक कमांडर के आवास में तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
SIU (File)
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर संभाग के पुलवामा जिले में सोमवार को पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने दबिश दी है। पुलवामा जिले के काकापोरा इलाके में लश्कर-ए-तैयबा के एक कमांडर के आवास में तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि काकापोरा में गुलाम मोहम्मद डार के बेटे अजीज डार के घर की तलाशी ली जा रही है। अजीज लश्कर-ए-तैयबा का सक्रिय कमांडर रियाज अहमद डार का पिता है, जो 8 साल से सक्रिय है और सबसे पुराने जीवित आतंकवादियों में से एक माना जाता है। यह रेड पुलवामा पुलिस थाने में दर्ज एक मामले के तहत की गई है।
विज्ञापन