{"_id":"648b6d87b46cb960480aa177","slug":"sit-will-investigate-case-samba-news-c-10-1-140983-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: एसआईटी करेगी हेरोइन तस्करी और फायरिंग मामले की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: एसआईटी करेगी हेरोइन तस्करी और फायरिंग मामले की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेनाम तोश ने सरहदी गांव रंगूर कैंप में हेरोइन तस्करी और फायरिंग के मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। इसमें पंजाब के तीन हेरोइन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
जिला पुलिस के अनुसार पुलिस ने तीन दिन पहले 14 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन, पिस्टल, कारतूस, 93200 रुपये नकद और मोबाइल बरामद किया था। अतिरिक्त एसपी सांबा सुरिंदर चौधरी को एसआईटी का प्रभारी बनाया गया है, जबकि एसडीपीओ विजयपुर, डीएसपी ऑपरेशन सांबा, एसएचओ थाना रामगढ़ और थाना रामगढ़ के इंस्पेक्टर शाम लाल को एसआईटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। पुलिस के अनुसार तीन दिन पूर्व 11 व 12 जून की रात 12:45 बजे सांबा पुलिस ने रंगूर कैंप, रामगढ़ में स्थानीय युवकों पर फायरिंग करने वाले पंजाब के तीन खूंखार हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की थी। सांबा पुलिस द्वारा लगभग 14 करोड़ रुपये की हेरोइन, एक पिस्टल, एक मैगजीन, गोला-बारूद और 93200 रुपये, चार मोबाइल फोन, तस्करी में इस्तेमाल इनोवा वाहन और लूटी गई बाइक बरामद की गई है। आईपीसी, 3/25 आर्म्स एक्ट, 8/21/22/25/27-ए/29 एनडीपीएस एक्ट की जांच एसपी रैंक के अधिकारी की अध्यक्षता वाली एसआईटी द्वारा की जा रही है।