फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Sirsa reaches house of Sikh principal killed in terrorist attack, DSGMC will set up trust and chair in name of Supinder

श्रीनगर: आतंकी हमले में मारी गई सिख प्रिंसिपल के घर पहुंचे सिरसा, डीएसजीएमसी सुपिंदर के नाम ट्रस्ट और चेयर स्थापित करेगी

Tue, 12 Oct 2021 07:29 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 12 Oct 2021 07:29 PM IST
सार

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि सुपिंदर के नाम से स्थापित होने वाले ट्रस्ट के माध्यम से सभी धर्मों के बच्चों को शिक्षा प्रदान की जाएगी। क्योंकि अपने जीवन काल में वह स्वयं दूसरे धर्म की एक बेटी की पढ़ाई का खर्च उठा रही थीं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनो में यहां हिंदुओं और सिखों की निशाना बनाकर हत्या की गई।

विज्ञापन
Sirsa reaches house of Sikh principal killed in terrorist attack, DSGMC will set up trust and chair in name of Supinder
मनजिंदर सिंह सिरसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी हाल ही में आतंकी हमले में मारी गई सिख प्रिंसिपल सुपिंदर कौर के नाम पर एक ट्रस्ट और चेयर की स्थापना करेगी। यह बात कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोमवार को सुपिंदर के परिवार से मिलने के बाद यहां कही। वह एक प्रतिनिधि मंडल के साथ अलूचीबाग स्थित कौर के घर पहुंचे थे। उन्होंने परिवार प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सुपिंदर के बच्चों जसजीत और जसलीन से भी मुलाकात की। यहां से निकलने के बाद सिरसा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने राजभवन में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से भी मुलाकात की। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें-  सियासी रण: नेशनल कांफ्रेंस का बिखराव भाजपा के लिए वरदान, खेवनहार बनेंगे राणा और सलाथिया? यहां मिलेगा फायदा?
विज्ञापन


सिरसा ने बाद में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सुपिंदर के नाम से स्थापित होने वाले ट्रस्ट के माध्यम से सभी धर्मों के बच्चों को शिक्षा प्रदान की जाएगी। क्योंकि अपने जीवन काल में वह स्वयं दूसरे धर्म की एक बेटी की पढ़ाई का खर्च उठा रही थीं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनो में यहां हिंदुओं और सिखों की निशाना बनाकर हत्या की गई। यह टारगेट किलिंग अल्पसंख्यकों को डराने के लिए की गई हैं। यह चिंता का सबब है। क्योंकि जिस तरह से महिला को निशाना बनाया गया इस तरह से पहले कभी नहीं हुआ। इस सिलसिले में सभी सिख सभाओं ने बैठक के बाद हमने अपने लोगों से अपील की है कि एक साथ रहें। म यह भी चाहते हैं कि बहुसंख्यक मुस्लिम समुदाय को भी हमारा साथ देना चाहिए ताकि हमारा भाईचारा टूटना नहीं चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान के मंसूबे कामयाब नहीं होंगे

सिरसा ने कहा कि तालिबान को लेकर पाकिस्तान को लगता होगा कि वह हमें डरा सकते हैं परंतु न तो हमें कोई डरा सकता है और न हम डरने वाले हैं। सिरसा ने कहा कि हम पाकिस्तान को बता देना चाहते हैं कि आपके मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। हमारा भाईचार कायम रहेगा। इस प्रतिनिधि मंडल ने एक अन्य आतंकी हमले में मारे गए दवा कारोबारी मक्खन लाल बिंदरू के परिवार से भी मुलाकात की। सिरसा ने कहा एलजी से इस मुद्दे पर विस्तार से बातचीत हुई। उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की सुरक्षा के ख़ास प्रबंध किये गए हैं। शिनाख्त हो चुकी है,जल्द ही हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई होगी। एलजी ने बताया कि अल्पसंख्यक परिवारों की सुरक्षा के लिए हर सुविधा की जाएगी। आश्वासन दिया कि इस तरह की घटना भविष्य में नहीं होंगी। कर्मचारियों के मुद्दे पर भी उनके साथ चर्चा हुई।     

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed