फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sidhra, suspicious case

Jammu News: बेटी के संस्कार के बाद ससुराल में तोड़फोड़, सड़क पर फूंका दहेज का सामान

विज्ञापन
sidhra, suspicious case
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। सिद्दड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में मृत मिली प्रिया चिब का शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे नम आंखों से संस्कार कर दिया। आठ महीने के बच्चे से मां को मुखाग्नि दिलाई गई। इसके बाद गुस्साए परिजनों और अन्य लोगों ने जमकर बवाल काटा। प्रिया के ससुराल घर में घुसकर दहेज का सामान तोड़ दिया। कुछ सामान को सड़क पर लाकर आग लगा दी। करीब एक घंटे तक हाईवे को बंद कर प्रदर्शन किया। यहां तक कि परिजन घर फूंकने पर अड़ गए, लेकिन पुलिस ने रोक दिया।
पुलिस ने मृतक के पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। एडीसी हरविंदर सिंह ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि जल्द जांच होगी। इससे पहले परिजनों के साथ राजपूत सभा ने भी रोष जताया। कुंजवानी की रहने वाली प्रिया चिब वीरवार को सिद्दड़ा में ससुराल घर में फंदे पर लटकती हुई मिली थी। घटना का पता मिलते ही मायका पक्ष जीएमसी पहुंच गया। आरोप लगाया कि प्रिया को दहेज के लिए तंग किया जाता था। दहेज के लिए ससुर, सास और पति ने उसकी हत्या कर दी। परिजनों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने डॉक्टरों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन

जब बेटी नहीं तो दहेज क्यों छोड़ना
सिद्दड़ा में अंतिम संस्कार के बाद सैकड़ों की तादाद में परिजन और रिश्तेदार बेटी के ससुराल घर पहुंच गए। परिजनों ने अंदर घुसते ही दहेज का सामान निकालकर बाहर फेंक दिया। इतने में नगरोटा के डीएसपी, एसएचओ, चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को तोड़फोड़ करने से रोका। मगर तब तक सामान तोड़ दिया था। यहां तक कि महिलाओं ने कहा कि बेटी की जान लेने वालों के घर का निशान नहीं छोड़ेंगे। वह घर को ही आग लगा देंगे। महिलाएं अड़ गईं। हालांकि उन्हें ऐसा करने से रोका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएमडब्ल्यू दी, फिर भी मांगते थे दहेज
मृतक प्रिया की मां सुदेश का कहना है कि शादी के वक्त और इसके बाद भी हर तरह का दहेज दिया। यहां तक कि बीएमडब्ल्यू कार दी। इसके बावजूद प्रिया को दहेज के लिए तंग करते थे। उससे पैसे मांगे जाते थे। कई बार बेटी ने रोते हुए पैसे देने की बात कही। वहीं, भीड़ ने ससुरालियाें के कपड़े, दहेज का टेबल और कुछ अन्य सामान कुंजवानी-नगरोटा बाईपास मार्ग पर रख दिया और आग लगाकर रोड बंद कर दी। किसी वाहन को आगे नहीं जाने दिया। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से एक घंटे बाद सड़क से प्रदर्शनकारी हट गए।


पति सुशील सिंह, ससुर सतपाल सिंह और सास मधु को गिरफ्तार किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। आरोपियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। जांच में किसी तरह की लापरवाही नहीं होगी।

-हरविंदर सिंह, एडीसी

संदिग्ध मामले के चलते 174 के तहत केस दर्ज है। पोस्टमार्टम और एफएसएल की रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि खुदकुशी की या हत्या की गई। मृतक के भाई और परिवार के आरोप के मद्देनजर आईपीसी 306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
- आकाश कोहली, डीएसपी नगरोटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed