SIA Raid in Kashmir: त्राल सहित दक्षिण कश्मीर में कई जगहों पर एसआईए का छापा, कार्रवाई जारी
पुलवामा के त्राल में और अनंतनाग के अच्छाबल सहित अन्य कुछ जगहों पर एसआईए की टीमें पुलिस बल के साथ पहुंची है। आतंकी मामले में कई जगहों पर पड़ताल की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने शुक्रवार को टेरर फंडिंग मामले में शोपियां और अनंतनाग जिलों में सात ठिकानों पर दबिश दी। इस मामले में कुछ डिजिटल उपकरण और अहम दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक दक्षिण कश्मीर में विभिन्न स्थानों पर स्थित संदिग्ध व्यक्तियों के घरों पर पर एसआईए ने यह कार्रवाई आतंकी फंडिंग मामले में की है।
एसआईए की विभिन्न टीमों ने शुक्रवार की सुबह स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ की सहायता से कई जगहों पर यह कार्रवाई की। ये दबिश शोपियां जिले के जैनापोरा, लड्डी, मेलहोरा और अनंतनाग जिले के शांगस, कुंड कुलगाम, अच्छाबल और पोषकीरी गावों में दी गई।
इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों के घरों की तलाशी में कुछ डिजिटल उपकरण और अहम दस्तावेज कब्जे में लिए गए। हालांकि इस दबिश को लेकर एसआईए की ओर से कोई औपचारिक बयान नहीं आया है।
28 सितंबर को पुंछ व राजोरी में की थी कार्रवाई
इससे पहले 28 सितंबर को एसआईए ने जम्मू संभाग के सीमावर्ती पुंछ और राजौरी जिलों में आतंकवादियों गतिविधियों के वित्त पोषण के मामले में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के घरों पर छापे मारे।
अधिकारियों ने बताया कि तीन दलों ने धरती गांव (तहसील बालाकोट), कुनिया गांव (तहसील हवेली, पुंछ) और जुलास गांव (तहसील हवेली) सहित राजौरी और पुंछ के विभिन्न इलाकों में एक साथ कारईवाई की थी।
इस छापेमारी का उद्देश्य आतंकवाद के पारिस्थितिकी तंत्र को तोड़ना और यह पता लगाना था कि आतंकवादी गतिविधियों के वित्त पोषण के लिए धन कहां से मिल रहा है। कार्रवाई के दौरान दस्तावेजों और कुछ डिजिटल उपकरणों सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई थी।