फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   SI Recruitment scam

Jammu News: एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तार

विज्ञापन
SI Recruitment scam
- हरियाणा निवासी अनिल कुमार को जम्मू में पकड़ा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सब इंस्पेक्टर भर्ती पेपर लीक मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के लहरोदा निवासी अनिल कुमार को पर्वतन निदेशालय (ईडी) ने जम्मू में पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ के बाद इसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करने के बाद उसे सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया। अदालत ने अनिल को पांच दिन की रिमांड पर भेजा है। ठीक तीन हफ्ते पहले इसी मामले में ईडी ने मास्टरमाइंड जतिन यादव को गिरफ्तार किया था। इस मामले में अभी और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने सब इंस्पेक्टर की भर्ती परीक्षा 27 मार्च 2022 को आयोजित की थी। इसमें चयनित 1200 उम्मीदवारों के अलावा 1300 जूनियर इंजीनियर और एक हजार वित्त खाता सहायक के लिए चयनित सूची को भी रद्द कर दिया गया। सूची में गड़बड़ी के चलते इसे रद्द कर दिया गया। इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई। सीबीआई ने मामले में 12 नवंबर 2022 को 33 आरोपियाें के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed