फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Shyama Prasad Mukherjee

Jammu News: डॉ. मुखर्जी का शहीदी दिवस 23 जून को बड़े स्तर पर मनाएगी भाजपा

विज्ञापन
Shyama Prasad Mukherjee
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का शहीदी दिवस 23 जून को भाजपा जम्मू कश्मीर में बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअली पोलिंग बूथ स्तर पर प्रदेश के भाजपाइयों को संबोधित करना भी प्रस्तावित है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार जम्मू कश्मीर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान हुआ। ऐसे में मोदी सरकार के कार्यकाल के नौ साल पूरे होने पर भाजपा जम्मू-कश्मीर में खास श्रद्धांजलि कार्यक्रम 23 जून को आयोजित करेगी। जिला स्तर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, लोकसभा चुनाव 2024 का प्रदेश में बिगुल भी बजाकर चुनाव प्रचार की भी शुरुआत इसी दिन से की जाएगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना का कहना है कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का शहीदी दिवस 23 जून को प्रदेश में इस बार बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअली करीब 750 पोलिंग बूथों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैना के अनुसार भाजपा प्रदेश में तीस मई से तीस जून तक मोदी सरकार के नौ साल का कार्यकाल पूरा होने पर महा जनसंपर्क अभियान भी शुरू कर रही है। इसके लिए नेताओं व कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क करने के लिए कहा गया है ताकि जमीनी स्तर पर भाजपा को और मजबूती मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed