फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Shrimadbhagwat katha

Jammu News: श्रीमद् देवी भागवत कथा के श्रवण से अकाल मृत्यु पर भी मिली मुक्ति

विज्ञापन
Shrimadbhagwat katha
चिनाब दरिया के जिया पोता घाट पर हुआ कथा का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। जिया पोता घाट पर नवरात्र के अवसर पर श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजित किया गया है। सोमवार को कथावाचक हृदयानंद गिरि महाराज ने कहा कि दरिया चिनाब के किनारे श्रीमद् देवी भागवत कथा पहली बार आयोजित की गई है। अगर किसी की अकाल मृत्यु हुई हो, इस श्रीमद् देवी भागवत कथा का श्रवण करने से उसकी मुक्ति हो जाती है।

उन्होंने कहा कि अखनूर के लोगों का भक्ति प्रेम देखकर हम प्रभावित हैं कि बारिश के बावजूद श्रद्धालु श्रीमद् देवी भागवत कथा सुनने पहुंचे। श्री रामचरितमानस पर कुछ लोगों द्वारा टिप्पणी करने पर कथावाचक ने कहा कि रामचरितमानस एक आदर्श है, जिसमें पिता-पुत्र, पति-पत्नी, भाई-भाई का प्रेम व जात पात पर विश्वास न रखते हुए भगवान श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए। उन्होंने कहा कि अपने देश की आन, बान और शान के लिए एकजुट रहना चाहिए, क्योंकि भारत एक महान देश है, और जल्द ही भारत विश्व गुरु के नाम से जाना जाएगा। सनातन धर्म को श्रेष्ठ धर्म बताते हुए स्वामी हृदयानंद गिरि ने कहा कि सनातन धर्म मूल है, जिसमें अनेक शाखाएं निकलीं। मौके पर दुर्गा मंदिर के महंत प्रमेश्वर दास उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed