{"_id":"6289eb397815fa6659357e2a","slug":"shri-ram-mandir-committee-general-secretary-champat-rai-reached-jammu-people-shouts-jai-shri-ram-to-welcome","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champat Rai in Jammu: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय पहुंचे जम्मू, कहा- दिसंबर 2023 तक होगा भव्य मंदिर का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champat Rai in Jammu: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय पहुंचे जम्मू, कहा- दिसंबर 2023 तक होगा भव्य मंदिर का निर्माण
Sun, 22 May 2022 05:23 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 22 May 2022 05:23 PM IST
सार
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के महासचिव चंपत राय ने कहा कि एक जून 2022 से श्री राम जन्म स्थान पर भव्य मंदिर निर्माण के तहत गुलाबी रंग के खंबे खड़े करने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
अयोध्या में श्री राम मंदिर कमेटी के महासचिव चंपत राय पहुंचे जम्मू
- फोटो : निखिल मेहता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय रविवार को जम्मू पहुंचे हैं। इसे लेकर शहर में उनके स्वागत में अभिनंदन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। वह विश्व हिंदू परिषद की तरफ से सांबा जिले के ब्रह्मदेव आश्रम में लगाए जा रहे उत्तर क्षेत्र पदाधिकारियों के प्रशिक्षण वर्ग में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
समारोह के दौरान लोगों ने जय श्री राम के जयघोष लगाते हुए चंपत राय का स्वागत किया। वहीं, श्री राम मंदिर कमेटी के महासचिव ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के महासचिव चंपत राय ने कहा कि एक जून 2022 से श्री राम जन्म स्थान पर भव्य मंदिर निर्माण के तहत गुलाबी रंग के खंबे खड़े करने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी एक जून को सुबह 10 बजे गुलाबी रंग के खंभे खड़े करने के काम का शुभारंभ करेंगे। चंपत राय ने कहा दिसंबर 2023 तक भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। देश की जनता ने स्वेच्छा से 32 सौ करोड़ रुपये पर मंदिर निर्माण के लिए मुहैया करवाए हैं।
विज्ञापन