फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   shri amarnath yatra

Jammu News: बाबा बर्फानी के आशीर्वाद से हर साल भक्तों की कर रहे हैं सेवा

विज्ञापन
shri amarnath yatra
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। अमरनाथ यात्रा को लेकर शहर सजने लगा है। रेलवे स्टेशन से लेकर भगवती नगर तक साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और लंगर लगाने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आधार शिविर भगवती नगर में आधा दर्जन लंगर संगठन पहुंच चुके हैं और लंगर लगाने में जुटे हैं। बाबा बर्फानी के प्रति आस्था और समर्पण का भाव लेकर संगठन दस से 12 साल से लंगर लगा रहे हैं। इनका कहना है कि ये बाबा बर्फानी का ही आशीर्वाद है कि इतने लंबे समय से भक्तों की सेवा कर पा रहे हैं। श्री श्री बर्फानी मानव सेवा समिति द्वारा लगातार चौथे वर्ष लंगर लगाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से आए लंगर संगठन के सदस्य सुधीर कुमार ने कहा कि बाबा बर्फानी की कृपा से ही नियमित रूप से लंगर लगा पा रहे हैं। बाबा के भक्तों के लिए हर तरह के व्यंजन की व्यवस्था की गई है। सुबह, दोपहर और रात को खाना व चाय का प्रबंध किया है।
हर साल व्यंजनों में करते हैं बदलाव
शिव परिवार सेवा समिति द्वारा 13 साल से लंगर लगाया जा रहा है। समिति के सदस्य अशोक कुमार ने कहा - यह हमारा सौभाग्य है कि भोले बाबा के भक्तों की सेवा कर पा रहे हैं। हर साल भक्तों की सुविधा के हिसाब से व्यंजनों में हलका बदलाव किया जाता है। स्वादिष्ट व पौष्टिक आहर प्राथमिकता रहती है।
विज्ञापन

पिता की पहल को अपनाया
शिव गोरी मानव सेवा समिति बदायूं 11वां वार्षिक भंडारे लगाने जा रही है। समिति के सदस्य मुकेश शर्मा ने कहा कि पिता द्वारा पहल शुरू की थी। अब उसके साथ जुड़कर आगे चल रहा हूं। शिव भक्तों को भरपेट और पौष्टिक आहर देने के उद्देश्य से लंगर लगाते हैं। इस बार यात्रा की अवधि ज्यादा है। ऐसे में पूरी व्यवस्था कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed