{"_id":"624d961d2e8eca52c64aadd3","slug":"shri-amarnath-yatra-2022-advance-registration-start-on-april-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amarnath Yatra 2022: श्री अमरनाथ यात्रा के लिए 11 अप्रैल से शुरू होगा पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amarnath Yatra 2022: श्री अमरनाथ यात्रा के लिए 11 अप्रैल से शुरू होगा पंजीकरण
Wed, 06 Apr 2022 07:01 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 06 Apr 2022 07:01 PM IST
सार
श्री अमरनाथ यात्रा के लिए 11 अप्रैल से अग्रिम पंजीकरण शुरू हो जाएगा। इस बार बाबा अमरनाथ की यात्रा तीस जून से शुरू होगी।
विज्ञापन
बाबा अमरनाथ यात्रा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालु 11 अप्रैल से अग्रिम पंजीकरण करवा सकेंगे। यह जानकारी श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने दी। इस बार बाबा अमरनाथ की यात्रा तीस जून से शुरू होने जा रही है। यात्रा की अवधि 43 दिन की होगी और रक्षाबंधन तक चलेगी। यात्रा के दौरान कोरोना संबंधी सभी नियमों का पालन किया जाएगा। केंद्र शासित प्रदेश सरकार यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की मूवमेंट पर नजर रखने के लिए आरएफआईडी सिस्टम शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन
यात्रा पहलगाम और बालटाल मार्गों से शुरू की जाएगी। 10 हजार श्रद्धालुओं को रोजाना रवाना किया जाएगा। इसमें हेलिकॉप्टर से पहुंचने वाले श्रद्धालु अलग होंगे। श्राइन बोर्ड बालटाल से दोमेल तक 2.75 किलोमीटर लंबी यात्रा में यात्रियों को निशुल्क बैटरी कार सेवा मुहैया करवाएगा। बोर्ड सुबह-शाम बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा में होने वाली आरती का लाइव प्रसारण भी पूर्व की तरह करेगा।
विज्ञापन