{"_id":"63cd85876f1a8f14a256f46e","slug":"shri-amarnath-to-seen-in-the-tableau-of-jammu-kashmir-in-republic-day-parade-2023-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: गणतंत्र दिवस परेड की झांकी में इस बार होंगे बाबा बफार्नी के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: गणतंत्र दिवस परेड की झांकी में इस बार होंगे बाबा बफार्नी के दर्शन
Mon, 23 Jan 2023 12:20 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 23 Jan 2023 12:20 AM IST
सार
गणतंत्र दिवस समारोह में बदलते जम्मू-कश्मीर की झांकी दिखेगी। इसके साथ ही बाबा बफार्नी की पवित्र गुफा के भी दर्शन होंगे। गणतंत्र दिवस की परेड में इस बार कुल 23 झांकियां शामिल होंगी। इनमें 17 झांकियां विभिन्न राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से होंगी।
विज्ञापन
Tableau of Jammu Kashmir
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस बार दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में बदलते जम्मू-कश्मीर की झांकी दिखेगी। इसके साथ ही बाबा बफार्नी की पवित्र गुफा के भी दर्शन होंगे। रविवार को प्रेस प्रिव्यू के दौरान इस झांकी को दिखाया गया।
विज्ञापन
कर्त्तव्य पथ पर 26 जनवरी को प्रदेश की झांकी में जम्मू-कश्मीर की धरती से शुरू हुई बैंगनी क्रांति (लैवेंडर की खेती) की झलक सिर्फ देश नहीं बल्कि पूरा विश्व देखेगा। झांकी में लैवेंडर की खेती और इससे समृद्ध हुए किसानों की विकास यात्रा को दर्शाया है। झांकी में 2019 के बाद के नए जम्मू-कश्मीर को दिखाया गया है। इसमें संरचनात्मक विकास, डिजिटल परिवर्तन, दुनिया के सबसे ऊंचे रेल पुल के साथ हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पाद, अमरनाथ गुफा, कश्मीर के ट्यूलिप गार्डन शामिल हैं।
विज्ञापन
परेड में इस बार दिखेंगी 23 झांकियां, नारी शक्ति होगी थीम
गणतंत्र दिवस की परेड में इस बार कुल 23 झांकियां शामिल होंगी। इनमें 17 झांकियां विभिन्न राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से होंगी, जबकि छह विभिन्न सरकारी मंत्रालयों और विभागों से होंगी। अधिकतर राज्यों की झांकियों की थीम नारी शक्ति रखी गई है।
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने रविवार को यह बताया कि परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल सोमवार को की जाएगी। पश्चिम बंगाल की झांकी में दुर्गा पूजा को दर्शाया जाएगा, जबकि असम की झांकी में अहोम जनरल लचित बोरफुकन और प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर को दिखाया जाएगा।
रविवार को गणतंत्र दिवस परेड, 2023 में भाग लेने वाली झांकियों को लेकर दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रंगशाला में पूर्वावलोकन भी किया गया। इन झांकियों के अलावा गृह मंत्रालय, कृषि मंत्रालय, शहरी विकास मंत्रालय सीपीडब्ल्यूडी और संस्कृति मंत्रालय की झांकियां शामिल रहेगी। सभी झांकियों का चयन रक्षा मंत्रालय की ओर से गठित विशेषज्ञ समिति ने किया है। बृहस्पतिवार 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर निकाली जाने वाली इन झांकियों को 27 मिनट का समय दिया गया है।