{"_id":"5e99cd4c8ebc3e7739220f59","slug":"shots-fired-by-terrorists-upon-troops-of-crpf-in-pulwama","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः पुलवामा में सीआरपीएफ टीम पर आतंकियों ने की गोलीबारी, एक जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः पुलवामा में सीआरपीएफ टीम पर आतंकियों ने की गोलीबारी, एक जवान घायल
Fri, 17 Apr 2020 09:08 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 17 Apr 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना
- फोटो : साकिब नबी
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के नेवा इलाके में शुक्रवार की शाम आतंकियों ने सीआरपीएफ तथा पुलिस की संयुक्त पार्टी पर हमला किया। इसमें सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर सर्च आपरेशन चलाया गया।
विज्ञापन
सीआरपीएफ 183 बटालियन तथा पुलिस की संयुक्त टीम को निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। इसमें सीआरपीएफ जवान राजस्थान निवासी इंदर कुमार घायल हो गया। उसके बाएं पैर में गोली लगी है। अस्पताल में हालत स्थिर बताई जा रही है। ज्ञात हो कि एक सप्ताह में पुलवामा में आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर दूसरी बार हमला किया है।
विज्ञापन