{"_id":"61a29518c37937291427ec70","slug":"shops-open-in-downtown-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर के डाउनटाउन क्षेत्र में दुकानें खुलीं, मोबाइल इंटरनेट अभी भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर के डाउनटाउन क्षेत्र में दुकानें खुलीं, मोबाइल इंटरनेट अभी भी बंद
Sun, 28 Nov 2021 01:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 28 Nov 2021 01:59 AM IST
सार
टीआरएफ कमांडर मेहरान के मारे जाने के बाद बिगड़े हालात में सुधार।
विज्ञापन
srinagar
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
रामबाग इलाके में बुधवार को मुठभेड़ में टीआरएफ कमांडर मेहरान के मारे जाने के बाद श्रीनगर के कई इलाकों में बने तनावपूर्ण माहौल में सुधार होने लगा है। शनिवार को श्रीनगर के पुराने शहर के साथ सिविल लाइन के कुछ इलाकों में जनजीवन पटरी पर लौट आया। सभी दुकानें और कारोबारी प्रतिष्ठान खुल गए और सड़कों पर भी यातायात सामान्य दिखा। हालांकि अभी तक मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल नहीं की गई हैं।
विज्ञापन
आतंकी मेहरान के मारे जाने के बाद पुराने शहर के अलावा लाल चौक, रीगल चौक, बडशाह चौक, माईसुमा और आसपास के इलाकों में कई दुकानें लगातार दो दिन बंद रहीं। सड़कों पर यातायात भी कम रहा। मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दीं, जो शनिवार को भी बहाल नहीं की गईं।
विज्ञापन
जिन इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद रहीं, उनमें बोहरी कदल, हब्बा कदल, खान्यार, एसआर गंज, एमआर गंज, नौशेरा, जतेह कदल, करण नगर, ईदगाह, कमरवारी, सोवरा, रैनावारी, नौहट्टा, हवल, आंचार, सईदपोरा, जमालट्टा, हजरतबल, जालडगर, नवाकदल, सफाकदल, अहमद नगर, बसपोरा, नूरबाग, सैदाकदल, नगीन आदि इलाके शामिल हैं।
विज्ञापन
बता दें कि बुधवार को मेहरान समेत तीन आतंकियों को मुठभेड़ के दौरान मार गिराए जाने के बाद से ही पुराने शहर के कई इलाकों में हालात तनावपूर्ण बन गए थे।