फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Shopkeepers should keep their goods inside the shops: ADC

दुकानदार दुकानों के अंदर ही रखें सामान : एडीसी

विज्ञापन
Shopkeepers should keep their goods inside the shops: ADC
खटिका तालाब में दौरा कर बनाई सूची, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों की खैर नहीं है। ऐसे इलाके जहां पर हिदायत दी जा रही है और अमल नहीं हो रहा है। उन जगहों पर टीमें चेकिंग करेंगी और सामान जब्त किया जाएगा। यह निर्देश डीसी अनसूया जमवाल तालाब खटिका का दौरा करने के दौरान दिए। उन्होंने सामान को दुकानों के अंदर रखने को कहा।

मीट दुकान मालिकों को मीट को ढक कर रहने की अपील की है। इसी मोहल्ले से जिला प्रशासन को शिकायत की गई है। वहीं नगर निगम को कचरा और पुराने सामान को हटाने के निर्देश दिए। इस दौरान एक सूची तैयार की गई है। इस सूची के आधार पर फिर चेकिंग होगी, नियम टूटने पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर नगर निगम की टीम भी मौजूद रही। नगर निगम भी शहरभर में फुटपाथों को खाली करवाने के लिए अभियान चला रहा है। अभी तक कई बाजारों में कार्रवाई हो चुकी है ओर सामान जब्त किया जा चुका है। अब जिला प्रशासन ने भी सख्ती करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed