फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Shopian, Snowfall, Apple Crop Effected

Jammu News: बर्फबारी ने सेब उत्पादकों की चिंता बढ़ाई

विज्ञापन
Shopian, Snowfall, Apple Crop Effected
Kulgam: Men fill boxes with apples after picking up from an orchard, at Damhal Hanji Pora, in K - फोटो : स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शोपियां। मुगल रोड के जरिए पुंछ और शोपियां जिलों को जोड़ने वाले खूबसूरत पहाड़ी दर्रे पीर की गली में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन हुई बर्फबारी ने बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित किया लेकिन इसने सेब उत्पादकों की चिंता बढ़ाई दी है।
स्थानीय लोग विशेषकर किसान जो इस समय अपनी फसलों की कटाई कर रहे हैं बेचैन हैं। एक स्थानीय किसान अब्दुल रहीम भट ने कहा कि फसल की कटाई अपने चरम पर है। अचानक बर्फबारी या लगातार ठंड सेब के बागों और अन्य खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है। एक अन्य किसान ने बताया कि मौसम के बिगड़े मिजाज पेड़ पर लगे सेबों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। उम्मीद करते हैं कि अब जब तक फसल नहीं उतरती मौसम ठीक रहेगा।
विज्ञापन

इस क्षेत्र की कनेक्टिविटी भी एक चिंता का विषय बनी हुई है क्योंकि सीमित मोबाइल नेटवर्क कवरेज पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच संचार को प्रभावित कर रहा है। एक अन्य स्थानीय निवासी ने कहा कि पीर की गली में मोबाइल कनेक्टिविटी में सुधार जरूरी है खासकर ऐसे मौसम परिवर्तनों के दौरान जब यात्रा संबंधी अपडेट और सुरक्षा जानकारी बेहद जरूरी होती है। बता दें कि इस बीच अधिकारियों ने यात्रियों को मुगल रोड पर यात्रा करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है जहां ताजा बर्फ जमा होने के कारण फिसलन हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed