{"_id":"6918de044d38a048000b9074","slug":"shopian-peoples-prepration-for-winters-prepare-coal-srinagar-news-c-10-lko1027-763225-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पेड़ों की छंटाई जारी, तैयार किया जा रहा कोयला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पेड़ों की छंटाई जारी, तैयार किया जा रहा कोयला
विज्ञापन
शोपियां में पतझड़ का मौसम। संवाद
- शाेपियां के पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों ने आने वाले सर्दी के मौसम को लेकर शुरू की तैयारियां
संवाद न्यूज एजेंसी
शोपियां। जैसे-जैसे सर्दी बढ़ रही है वैसे-वैसे शोपियां के पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सेब के पेड़ों की छंटाई के साथ कोयला बनाने का काम किया जा रहा है। सर्दी में जलाने के लिए लकड़ी का इंतजाम भी लोग कर रहे हैं।
मौजूदा समय में विभिन्न गांवों में लोग अपने पारंपरिक सेब के पेड़ों की छंटाई में व्यस्त नजर आ रहे हैं। ये बर्फबारी से पहले की एक सामान्य प्रथा है। इस प्रक्रिया के दौरान छांटी गई पेड़ों की शाखाओं को इकट्ठा किया जाता है और बाद में इसे कोयले में बदला जाता है। कड़ाके की ठंड में ये गर्मी देने का काम करता है।
जिले के दूरदराज के पहाड़ी क्षेत्रों में लोग बर्फीली ठंड से लगभग एक महीने पहले ही खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुओं काे जमा करना शुरू कर चुके हैं। इन इलाकों में बार-बार सड़क बंद होने और भारी बर्फबारी के मद्देनजर स्थानीय लोग समय से पहले तैयारी करना अहम मानते है क्योंकि यह जीवन और सुविधा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन को भी सर्दियों की चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार रहना चाहिए।
विज्ञापन
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावी योजना, समय पर सड़कें साफ करना और लगातार जरूरी सेवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित होनी चाहिए ताकि लोगों को शीतकालीन परिस्थितियों में कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।