शोपियां फायरिंग: सेना के मेजर सहित अन्य पर केस दर्ज, सीएम मुफ्ती ने दिए जांच के आदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोपियां में सेना की फायरिंग से दो युवाओं की मौत और नौ घायल होने के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सेना की 10 गडवाल यूनिट के एक मेजर रैंक के अधिकारी सहित अन्य लोगों के खिलाफ 302 (हत्या), 307 (हत्या के प्रयास) आरपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश भी दिए हैं।
शोपियां में सेना की फायरिंग के खिलाफ रविवार को घाटी के कई जगहों में बंद रहा। चार जिलों में इंटरनेट सेवाएं ठप रहीं। कई क्षेत्रों में सड़कों पर सार्वजनिक और प्राइवेट वाहन नहीं चले। पुराने शहर के नवाकदल, सफाकदल, खान्यार, नौह्ट्टा रैनवाड़ी एमआर गंज पुलिस थाना क्षेत्र में कर्फ्यू रहा।
नवाकदल क्षेत्र में कुछ युवाओं ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया। सुरक्षा बलों को पथराव को रोकने और युवाओं को तितर-बितर करने के लिए करीब आधा दर्जन आंसू गैस के गोले भी दागे। शोपियां में सेना की फायरिंग के दौरान दो युवाओं की मौत और नौ लोगों के घायल होने की घटना के बाद रविवार को घाटी के कई क्षेत्रों में बंद रहा।
अलगाववादियों ने बंद का आह्वान किया था। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार लोगों ने सेना की गाड़ियों हमला किया और पथराव किया। सेल्फ डिफेंस के लिए फायर करना पड़ा। इस घटना के विरोध में पुलवामा, अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां में पूर्ण बंद रहा। अन्य जिलों में मोबाइल नेटवर्क की स्पीड कम कर दी गई थी।
घाटी बंद के दौरान फिर हुआ पथराव
शोपियां में सेना की फायरिंग के खिलाफ रविवार को घाटी के कई जगहों में बंद रहा। चार जिलों में इंटरनेट सेवाएं ठप रहीं। कई क्षेत्रों में सड़कों पर सार्वजनिक और प्राइवेट वाहन नहीं चले। पुराने शहर के नवाकदल, सफाकदल, खान्यार, नौह्ट्टा रैनवाड़ी एमआर गंज पुलिस थाना क्षेत्र में कर्फ्यू रहा।
नवाकदल क्षेत्र में कुछ युवाओं ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया। सुरक्षा बलों को पथराव को रोकने और युवाओं को तितर-बितर करने के लिए करीब आधा दर्जन आंसू गैस के गोले भी दागे। बंद के दौरान किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
शोपियां में सेना की फायरिंग के दौरान दो युवाओं की मौत और नौ लोगों के घायल होने की घटना के बाद रविवार को घाटी के कई क्षेत्रों में बंद रहा। अलगाववादियों ने बंद का आह्वान किया था। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार लोगों ने सेना की गाड़ियों हमला किया और पथराव किया।
सेल्फ डिफेंस के लिए फायर करना पड़ा। इस घटना के विरोध में पुलवामा, अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां में पूर्ण बंद रहा। अन्य जिलों में मोबाइल नेटवर्क की स्पीड कम कर दी गई थी। लोगों ने बंद कर अपना विरोध जताया।