फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   shopian encounter started again in jammu and kashmir

शोपियां मुठभेड़ स्थल पर फिर से गोलीबारी शुरू

Sun, 13 Aug 2017 02:56 PM IST
एजेंसी, भाषा
एजेंसी, भाषा Updated Sun, 13 Aug 2017 02:56 PM IST
विज्ञापन
shopian encounter started again in jammu and kashmir
jammu kashmir
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आज सुबह तीन आतंकियों के मारे जाने के बाद मुठभेड़ स्थल पर फिर से गोलीबारी शुरू हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी है। कल हुई गोलीबारी में दो सैन्यकर्मी शहीद हो गये थे जबकि तीन अन्य घायल हो गए थे।
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया “शोपियां में जैनापोरा के मुठभेड़ स्थल पर फिर से गोलीबारी शुरू हो गई।” उन्होंने बताया कि तीन आतंकियों को मार गिराने के बाद पुलिस मुठभेड़ स्थल की तलाशी ले रही थी तभी खंडहर से फिर से गोलीबारी शुरू हो गई।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन अभी जारी है। 

कल शुरू हुई इस मुठभेड़ में आज सुबह तीन आतंकी मारे गए। पुलिस महानिदेशक एस पी वैद ने पीटीआई-भाषा को इससे पहले बताया था “शोपियां के जैनापोरा में हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए।” उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकियों की पहचान और किस समूह से उनका संबंध था यह पता लगाया जा रहा है।

जिले के जैनापोरा इलाके के अवनीरा गांव में कल आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। तलाशी के दौरान आतंकियों ने उनपर गोली चला दी जिसकी जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोली चलाई जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।

इस गोलीबारी में पांच जवान घायल हो गए जिन्हें वहां से निकालकर सेना के 92 बेस अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। गंभीर रूप से घायल दो जवानों को बचाया नहीं जा सका और उनकी मौत हो गयी।

सेना के एक प्रवक्ता ने शहीद सैनिकों की पहचान तमिलनाडु निवासी सिपाही इलयाराजा पी और महाराष्ट्र निवासी सिपाही गवई सुमेध वामन के रूप में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed