{"_id":"5fd321e48ebc3e3fc56673ae","slug":"shopian-congress-leader-arrested-for-helping-terrorists-suspected-terrorist-fled-after-breaking-barrier","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोपियांः आतंकियों की मदद करने के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, नाका तोड़ भागे थे संदिग्ध आतंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोपियांः आतंकियों की मदद करने के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, नाका तोड़ भागे थे संदिग्ध आतंकी
Fri, 11 Dec 2020 01:08 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 11 Dec 2020 01:08 PM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस के एक नेता और वकील गौहर अहमद वानी को आतंकियों की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, इमाम साहिब शोपियां का रहने वाला कांग्रेस नेता गौहर अहमद वानी सेशन कोर्ट शोपियां में वकील के रूप में प्रैक्टिस भी करता है। उसे 7 दिसंबर को आतंकियों को अपनी गाड़ी में ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गौहर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार, सुरक्षाबलों को पहले से आतंकियों की मूवमेंट की सूचना थी। जिसके आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने कई जगहों पर शोपियां में नाके लगाए थे। इस बीच रामपुरा चौक ट्रेंज में सेना की 44 आरआर ने 7 दिसंबर की शाम को एक एक्सयूवी गाड़ी को रुकने का इशारा किया तो वह नाका तोड़कर भाग निकली, कुछ घंटे बाद पगाचजू गांव में खाली गाड़ी बरामद हुई थी।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने गाड़ी जब्त कर वाहन मालिक गौहर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। सूत्र बताते हैं कि जिस समय गाड़ी नाका तोड़कर भागी थी उसमें संदिग्ध आतंकी मौजूद थे।
विज्ञापन