फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Terror Attack: भाजपा नेता एजाज सुपुर्द ए खाक, जनाजे में मासूम बेटे को देख बिलख पड़े.. आंख नम कर देगी यह तस्वीर

Sun, 19 May 2024 04:55 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शोपियां
अमर उजाला नेटवर्क, शोपियां Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 19 May 2024 04:55 PM IST
सार

आतंकवादी हमले में मारे गए पूर्व सरपंच एवं भाजपा नेता एजाज अहमद शेख को उनके पैतृक गांव हुरपोरा में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उनके जनाजे में सैकड़ों लोग शामिल हुए।

विज्ञापन
shopian BJP leader Ajaz Ahmed sheikh killed by terrorist laid to rest political parties condemned killing
शोपियां में विलाफ करते परिजन - फोटो : बासित जरगर

दक्षिण कश्मीर के शोपियां में रविवार को पूर्व सरपंच एवं भाजपा नेता एजाज अहमद शेख को उनके पैतृक गांव हुरपोरा में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उनके जनाजे में सैकड़ों लोग शामिल हुए। शनिवार देर रात आतंकियों ने दो हमलों को अंजाम दिया।



रविवार सुबह जैसे ही एंबुलेंस एजाज के पार्थिव शरीर को लेकर उनके घर पहुंची, तो हर ओर चीख पुकार मच गई। एजाज अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और तीन छोटे बच्चों (दो बेटी और एक बेटा) को छोड़ गए हैं। उनका बेटा लाल कुर्ते में अपने पिता के जनाजे में शामिल हुआ। नन्हा बेटा शायद पूरी तरह से इस चीज से वाकिफ नहीं था कि अब उसके सिर से पिता का साया उठ गया है। खामोश बच्चे की ओर जिसकी भी निगाह पड़ती, उसकी आंखों में पानी उतर आता।

shopian BJP leader Ajaz Ahmed sheikh killed by terrorist laid to rest political parties condemned killing
मृतक एजाज के जनाजे में शामिल उनका नन्हा बेटा ( लाल कुर्ते में) व अन्य परिजन - फोटो : बासित जरगर
शोपियां के हुरपोरा गांव में आतंकियों ने एजाज अहमद पर गोलियां बरसाईं। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उधर, पहलगाम में घूमने पहुंचे राजस्थान के पर्यटक दंपती को आतंकियों ने निशाना बनाया। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। दोनों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।

दहशतगर्दों ने पहलगाम के पास येनर में जयपुर के दंपती फरहा और तबरेज पर हमला किया। दोनों को पास से गोली मारने के बाद आतंकी मौके से भाग निकले। बताते हैं कि दोनों येनर में एक रेस्तरां में खाना खाने आए थे, तभी आतंकियों ने उन पर फायरिंग की।

 
shopian BJP leader Ajaz Ahmed sheikh killed by terrorist laid to rest political parties condemned killing
विलाप करते हुए परिजन - फोटो : बासित जरगर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तथा सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को घेर लिया। दोनों स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही होटल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी आतंकियों की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
shopian BJP leader Ajaz Ahmed sheikh killed by terrorist laid to rest political parties condemned killing
एजाज अहमद के जनाजे में शामिल लोग - फोटो : बासित जरगर

कायर पाकिस्तानी आतंकवादियों ने मानवता को किया लहूलुहान- रैना

दोनों आतंकियों हमलों की सभी राजनीतिक दलों ने निंदा की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा कि कायर पाकिस्तानी आतंकवादियों ने एक बार फिर कश्मीर में मानवता को लहूलुहान किया। उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। दोषियों को इसकी सजा जरूर मिलेगी। परिवार के सदस्यों के प्रति उनकी हार्दिक संवेदनाएं हैं।

विज्ञापन
shopian BJP leader Ajaz Ahmed sheikh killed by terrorist laid to rest political parties condemned killing
शोक में डूबे परिजन - फोटो : बासित जरगर

भाजपा के एक बहादुर सिपाही थे एजाज अहमद- यूसुफ शाह

भाजपा मीडिया सेल के प्रभारी साजिद यूसुफ शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि वह आतंकवादियों द्वारा पूर्व सरपंच एजाज अहमद शेख की हत्या की कड़ी निंदा करते हैं। एजाज अहमद जम्मू-कश्मीर में भाजपा के एक बहादुर सिपाही थे। भाजपा आतंकी हमले में जान गंवाने वाले एजाज अहमद के परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed