{"_id":"64fe1e36ddf933a4ff09f7f7","slug":"shokat-ahmad-of-ganderbal-srinagar-news-c-10-jam1006-200034-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गांदरबल के शौकत अहमद ने सोजनी कला को जीवित रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गांदरबल के शौकत अहमद ने सोजनी कला को जीवित रखा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांदरबल। गांदरबल जिले के बटविना के रहने वाले शौकत अहमद लोन ने सोजनी कला को जीवित रखा है। उन्होंने पशमिना कपड़े पर कढ़ाई के जरिये शख्सियतों की छवियों को उकेरा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, डीजीपी दिलबाग सिंह, बाॅलीवुड अभिनेता शाहरूख खान, पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती, पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, मनमोहन सिंह, पूर्व राज्यपाल एनएन वोहरा और एलजी मनोज सिन्हा की तस्वीरें बनाई हैं। इसके लिए उन्हें 2022 में हस्तशिल्प विभाग द्वारा यूटी स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है।
शौकत 20 साल से घर पर ही पशमिना शाल पर कढ़ाई का काम कर रहे हैं, लेकिन करीब तीन साल से उन्होंने शख्सियतों की छवियों को कढ़ाई से उकेरा है। शौकत कहते हैं, इस काम ने उन्हें न केवल खुशी दी, बल्कि उनकी कला को नया आयाम दिया है।
उन्होंने कहा कि उनके कलात्मक प्रयास पर किसी का ध्यान नहीं गया। इस कला को बहुत कम लोग कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने चित्रों की कढ़ाई से सोजनी कला में नई जीवन शक्ति का संचार करने का प्रयास किया है। 2022 में सरकार की तरफ से मिले सम्मान के बाद उन्हें नई पहचान मिली है।
विज्ञापन
शौकत ने इस उद्योग में कारीगरों के सामने आने वाली मौजूदा चुनौतियों को भी सामने रखा। उन्होंने सरकार से इस कला के कारीगरों को उचित सुविधाएं और मंच प्रदान करने की मांग की है, ताकि उन्हें उनकी कला का उचित सम्मान मिल सके। संवाद