फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Shobha Yatra on Ramnavmi

Jammu News: श्री रामनवमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
Shobha Yatra on Ramnavmi
रियासी। रामनवमी के शुभ अवसर पर नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। नगर के महादेव मोहल्ले में स्थित आप शंभू महादेव मंदिर से शोभायात्रा की शुरुआत होगी जो वार्ड नौ में मौजूद श्री रघुनाथ मंदिर तक आएगी। मंदिर में माथा टेकने के बाद शोभायात्रा चौक चबूतरा, मुख्य बाजार,बस अड्डे,कोर्ट रोड,नई बस्ती से होते हुए रामलीला मैदान के ओपन एयर थियेटर तक पहुंचेगी। यहां पर लोगों को प्रसाद बांटा जाएगा। श्री दुर्गा नाटक मंडली के प्रधान संजीव खजूरिया ने बताया कि शनिवार को इस संदर्भ में बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सनातन धर्म सभा के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी। शोभायात्रा के लिए ढोल व बैंडबाजे का प्रबंध कर लिया गया है। शोभायात्रा के दौरान झांकी भी निकाली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed