फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   shivsena protest

Jammu News: शिवसेना ने पाकिस्तान का झंडा और पीएएफएफ का फूंका पुतला

विज्ञापन
shivsena protest
प्रदर्शन करते शिव सेना के कार्यकर्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के झंडे व पीएएफएफ के पुतले जलाए। प्रदेश प्रमुख मनीश साहनी के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय के समीप एकत्रित होकर शिव सैनिकों ने जैश-ए-मोहम्मद के मुखौटे पीएएफएफ और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। साहनी ने कहा कि पाकिस्तान युद्ध में भारत से तीन बार पराजित हो चुका है। भारत के खिलाफ साजिश रच और आतंकवाद को प्रायोजित कर कंगाली के कगार पर पहुंच चुका है। भारत से संबंध सुधारने के लिए गिड़गिड़ा रहा है। इसके बावजूद आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहा। यहां महिला विंग की अध्यक्ष मीनाक्षी छिब्बर, महासचिव विकास बख्शी, कामगार विंग के अध्यक्ष राज सिंह, शशि पाल, टीटू सहगल, ममता, बिट्टू भट, प्रेम, सरोज, बंटी, रितु, सुशीला, भगवती, रवि, हरिंदर, रमेश मौजूद थे।

मशाल जुलूस निकाल रोष जताया

जम्मू। पुंछ में आतंकी हमले के विरोध में प्रदेश की सबसे बड़ी अनाज मंडी वेयर हाउस में व्यापारियों ने शुक्रवारशाम मशाल जुलूस निकालकर रोष जताया। उन्होंने सरकार से आतंकवाद के खिलाफ ठोस कदम उठाने की मांग की। व्यापारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए। इस दौरान मोमबत्तियां जलाकर शहीद पांच जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस नेहरू मार्केट के प्रधान दीपक गुप्ता ने कहा कि पाकिस्तान लगातार जम्मू कश्मीर में माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है। आतंकी हमले के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। राजोरी पुंछ में फुलप्रूफ सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कानून और प्रवर्तन एजेंसियों को सुरक्षा की समीक्षा करनी चाहिए। उपराज्यपाल से भविष्य में ऐसे हमलों को रोकने के लिए सुरक्षाबलों को खुली छूट देने पर जोर दिया। यहां मुनीश महाजन, अभिमन्यु गुप्ता, शाम लाल लंगर, विशाल गुप्ता, अमित गुप्ता मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed