{"_id":"6689e63da579fd9afc05e408","slug":"shiva-won-the-annual-korga-dangal-jammu-news-c-10-jam1008-395411-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: महाराष्ट्र के शिवा पहलवान ने जीता वार्षिक कोरगा दंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: महाराष्ट्र के शिवा पहलवान ने जीता वार्षिक कोरगा दंगल
विज्ञापन
बड़ी माली के विजेता व उप-विजेता पहलवान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। महाराष्ट्र के पहलवान शिवा ने 31वां वार्षिक कोरगा दंगल अपने नाम किया है। दंगल की बड़ी माली के मुकाबले में उन्होंने जम्मू-कश्मीर पुलिस के बेनिया को हराया।
बड़ी माली का मुकाबला सिर्फ 11 मिनट तक चला। पहली माली के विजेता को 60 हजार जबकि उप-विजेता को 40 हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिला। दंगल का आयोजन कोरगा दंगल कमेटी द्वारा जम्मू-कश्मीर इंडियन स्टाइल रेसलिंग एसोसिएशन के सहयोग किया गया। जगदीश सिंह (अध्यक्ष) और कुश्ती प्रमोटर सत पाल वर्मा की देखरेख में दंगल हुआ।
वहीं दूसरी माली का दंगल विजयपुर के राशिद ने जीता। उन्होंने अमृतसर के पहलवान रोबिन को हराया। विजेता को 20 हजार जबकि उप-विजेता को 15 हजार रुपये की राशि मिली। तीसरी माली जम्मू-कश्मीर पुलिस में कार्यरत डोडा निवासी नदीम ने जीती। उन्होंने अमृतसर के चंदन कोहली को हराया। जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के पूर्व संयुक्त सचिव और जम्मू-कश्मीर भारतीय शैली कुश्ती संघ के अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा ने समारोह की अध्यक्षता की। दंगल में कुल 58 मुकाबले हुए और कुल चार लाख रुपये के पुरस्कार वितरित किए गए। ब्यूरो