{"_id":"5f651dbd8ebc3e4b3d72c875","slug":"shifting-jammu-city-news-jmu2189846197","type":"story","status":"publish","title_hn":"असुरक्षित भवन अभिलेखागार की शिफ्टिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असुरक्षित भवन अभिलेखागार की शिफ्टिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। मुबारक मंडी स्थिति डोगरा आर्ट म्यूजियम में रखा गया डोगरा इतिहास से जुड़ा अभिलेखागार असुरक्षित भवन में शिफ्ट किया जा रहा है। पुरातत्व विभाग और मुबारक मंडी हेरिटेज सोसायटी के बीच इसे शिफ्ट करने को लेकर तनातनी भी चल रही है।
मुबारक मंडी के जीर्णोद्धार का काम चल रहा है। इसमें अब डोगरा आर्ट म्यूजियम सहित अमर सिंह पैलेस का नवीनीकरण किया जाना है। हेरिटेज सोसायटी अमर पैलेस का हिस्सों की बजाय एक साथ नवीनीकरण करना चाहती है। इससे पैलेस में मौजूद 12 हजार के करीब बस्तों में रखा प्राचीन अभिलेखागार पुरातत्व निदेशालय में मौजूद ट्रेजरी भवन में शिफ्ट किया जा रहा है, जबकि यह भवन इन महत्वपूर्ण दस्तावेजों के लिए न तो सुरक्षित है और न ही पर्याप्त। इस भवन के एक कमरे में 20 ही रैक आ सकते हैं, जबकि एक रैक का वजन सात क्विंटल है। ऐसे में वजन अधिक होने से इमारत के साथ अभिलेखागार को भी खतरा है। अमर सिंह पैलेस में रखे प्राचीन अभिलेखागार को तीन भाग में बांट कर शिफ्ट किया जा रहा है। पहले भाग में कला केंद्र में अभिलेखागार शिफ्ट किया गया है, जबकि अब पुरातत्व निदेशालय में शिफ्ट किया जा रहा है। अलग-अलग स्थान पर अभिलेखागार को शिफ्ट करने से नुकसान होगा।
------------
हेरिटेज सोसायटी ने पत्र लिख अभिलेखागार शिफ्ट करने को कहा
मुबारक मंडी हेरिटेज सोसायटी ने पुरातत्व विभाग को पत्र लिखकर जल्द अभिलेखागार को शिफ्ट करने को कहा है। हालांकि सोसायटी की ओर से अभिलेखागार के लिए सुरक्षित भवन उपलब्ध नहीं करवाना चिंता की बात है। अमर पैलेस में मौजूद अभिलेखागार के बड़े-बड़े रैक और बस्ते हैं, जिनका वजन काफी है। पुरातत्व विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि मुबारक मंडी हेरिटेज सोसायटी को पहले अभिलेखागार के लिए सुरक्षित भवन तैयार करना चाहिए। इस संबंध में सोसायटी की निदेशक दीपिका शर्मा से संपर्क नहीं हो पाया है।