{"_id":"589da6e8d60b1f6cd8a32836aae66931","slug":"sher-e-kashmir-university-convocation-on-8th-april-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कास्ट में दीक्षांत समारोह आठ अप्रैल को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कास्ट में दीक्षांत समारोह आठ अप्रैल को
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 04 Apr 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनरल जोरावर सिंह सभागार, विश्वविद्यालय जम्मू में आगामी आठ अप्रैल को शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी आफ एग्रीकल्चर साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी (स्कास्ट) जम्मू के चौथे दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में 358 ग्रेजुएट, 317 मास्टर और 52 डाक्टर विद्यार्थियों के साथ कुल 727 सदस्यों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नौ विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन
स्कास्ट जम्मू के दीक्षांत समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के चांसलर एनएन वोहरा विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने पहुंचेंगे। इसके अलावा कुलपति डा. प्रदीप कुमार शर्मा और कृषि शोध एवं शिक्षा विभाग भारत सरकार के सचिव एवं निदेशक जनरल इंडियन काउंसिल आफ एग्रीकल्चर रिसर्च, नई दिल्ली डा. एस अयप्पण विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक पाने वाले नौ अंडर ग्रेजुएट विद्यार्थियों में दो बीएससी एग्रीकल्चर, दो बीएससी (हानर) एग्रीकल्चर, एक बीएससी (हानर) बायोटेक्नोलॉजी और चार बीवीएससी एंड एनिमल हसबेंडरी के विद्यार्थी शामिल होंगे। रजिस्ट्रार डा. बीबी गुप्ता के अनुसार स्कास्ट के शेड्यूल के मुताबिक समारोह सुबह 10:30 बजे शुरू होगा, जिसमें एकेडमिक रैली प्रमुख होगी। इसके बाद रजिस्ट्रार, कुलपति की अनुमति लेकर दीक्षांत समारोह को घोषित करेंगे।
विज्ञापन
कुलपति वार्षिक रिपोर्ट में विवि की उपलब्धियों पर प्रकाश डालेंगे। समारोह दोपहर 12:30 बजे तक जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि जनरल जोरावर सिंह सभागार में ही वर्ष 2008 में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और वर्ष 2011 में प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह स्कास्ट जम्मू के दीक्षांत समारोह में मौजूद रहे थे। स्कास्ट के मीडिया इंचार्ज डा. विवेक एम आर्य के अनुसार चौथे दीक्षांत समारोह के लिए फुलड्रेस रिहर्सल आगामी सोमवार और मंगलवार को करना प्रस्तावित है।