फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Sheetal Devi and Rakesh Kumar won gold in archery Compound Mixed Team event at Asian Para Games 2023

गर्व के पल: जम्मू कश्मीर के धनुर्धरों ने चीन को किया चित, शीतल और राकेश ने भेदा सोना

Thu, 26 Oct 2023 05:08 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 26 Oct 2023 05:08 PM IST
सार

एशियाई पैरा गेम्स 2023 में पैरा तीरंदाज शीतल देवी और राकेश कुमार की मिश्रित टीम कंपाउंड ओपन तीरंदाजी स्पर्धा में ने स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने चीन की टीम को कड़े मुकाबले में हराया।
 

विज्ञापन
Sheetal Devi and Rakesh Kumar won gold in archery Compound Mixed Team event at Asian Para Games 2023
शीतल और राकेश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश सहित जम्मू कश्मीर के नागरिकों के लिए गर्व करने का अवसर है। एशियाई पैरा गेम्स 2023 में पैरा तीरंदाज शीतल देवी और राकेश कुमार की मिश्रित टीम कंपाउंड ओपन तीरंदाजी स्पर्धा में ने स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने चीन की टीम को कड़े मुकाबले में हराया।

विज्ञापन


बुधवार को दो रजत और एक कांस्य पदक जीतने के बाद भारतीय तीरंदाजी दल ने अंततः स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। शीतल और राकेश दोनों ने दो-दो पदक जीते हैं। शीतल देवी और राकेश कुमार जम्मू कश्मीर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

 

Sheetal Devi and Rakesh Kumar won gold in archery Compound Mixed Team event at Asian Para Games 2023
शीतल देवी - फोटो : सोशल मीडिया

पैरा तीरंदाज राकेश कटड़ा के नताली गांव के रहने वाले हैं। वहीं, धनुर्धर शीतल किशतवाड़ जिले में रहती हैं। उनकी दोनों बाजू नहीं है। फिर भी अपने हौसले के दम पर बिना हाथे के वे एक के बाद एक उपलब्धि अपने नाम करती जा रही हैं। दोनों खिलाड़ी श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के स्पोर्ट्स स्टेडियम के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं।

माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग ने दोनों खिलाड़ियों की जीत पर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि श्राइन बोर्ड के तीरंदाज शीतल और राकेश ने पैरा एशियन गेम्स हांगझू 2023 में चीन के खिलाफ भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता।  माता वैष्णो देवी यूंही त्रिकुटा तलहटी में प्रशिक्षित खिलाड़ियों पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें और वे टीम इंडिया के लिए और भी उपलब्धियां हासिल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed