फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Sheen furious at Tharoor's tweet, said - Papa gave life for the country, not for Congress

थरूर के ट्वीट पर भड़कीं शीन, कहा -पापा ने कांग्रेस के लिए नहीं, देश के लिए दी जान

Sat, 13 Jun 2020 07:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 13 Jun 2020 07:16 AM IST
सार

  • बोलीं, कुर्सी के लिए बलिदान को सियासी मुद्दा न बनाएं, मुझे सहानुभूति नहीं न्याय चाहिए
  • सांसद शशि थरूर ने ट्वीट में कहा था, कश्मीर से लेकर केरल तक मारे जा रहे कांग्रेसी

विज्ञापन
Sheen furious at Tharoor's tweet, said - Papa gave life for the country, not for Congress
अजय पंडिता की बेटी शीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घाटी में कश्मीरी पंडित सरपंच अजय पंडिता की हत्या को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर के बयान को अजय पंडिता की बेटी शीन ने आड़े हाथों लिया है। शीन पंडिता ने कहा, मेरे पापा को एक कांग्रेसी नेता के तौर पर नहीं मारा गया। वह देश और मातृभूमि के सपूत के तौर पर शहीद हुए। 

विज्ञापन


 शीन ने कहा, कांग्रेस से जुड़े होने के बावजूद उनके पिता ने कभी पार्टी के आधार पर किसी से फर्क नहीं किया। शीन ने कहा कि सियासी कुर्सी के लिए इस बलिदान को सियासी मुद्दा बनाने से परहेज किया जाना चाहिए। शीन ने कहा, ‘मैं सहानुभूति नहीं न्याय चाहती हूं।’ 
विज्ञापन


शुक्रवार को ही शशि थरूर ने अपने ट्विटर हैंडल पर सरपंच अजय पंडिता की हत्या संबंधी खबर को शेयर कर लिखा था ‘धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र के लिए खड़े होने वाले कांग्रेस के लोगों की कश्मीर से लेकर केरल तक मौत के घाट उतारा जा रहा है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ट्वीट पर अनुपम खेर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया ‘प्रिय शशि थरूर, आप इतने पढ़े लिखे हैं, आपकी सोच को क्या हो गया है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक आतंकी जब किसी की हत्या करता है तो वह किसी राजनीतिक पार्टी के सदस्य को नहीं बल्कि एक भारतीय को मारता है। आपने किस तरह से बात को घुमाकर कहा है। संगत का इतना बुरा असर।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed