फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Shaurya jagran yatra

Jammu News: सनातन की अलख जगाने सुंगल पहुंची शौर्य जागरण यात्रा, कठार हुई रवाना

विज्ञापन
Shaurya jagran yatra
विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की शौर्य जागरण यात्रा का सुंगल के आश्रम में हुआ स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अखनूर। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की शौर्य जागरण यात्रा वीरवार देर शाम को सुंगल के संकटमोचन योग एवं शांति आश्रम पहुंची। यहां यात्रा का स्वागत किया गया। विहिप जिला प्रमुख रघुवीर सिंह और बजरंग दल के जिला संयोजक सचिन शर्मा ने बताया कि वीरवार को ज्यौड़ियां, खौड़, पलांवाला, कलीठ, सोहल, राजा चक, समाह इलाकों में यात्रा निकाली गई। यात्रा का उद्देश्य पूर्वजों के गौरव का सम्मान करना तथा सनातन के प्रति लोगों में जागृति लाना है।

विहिप जिला प्रमुख ने बताया कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भव्य राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने का भी आह्नान किया जा रहा है। यात्रा के माध्यम से सनातन विरोधियों को स्पष्ट संदेश दिया जा रहा है कि अब वे संभल जाएं। 500 साल की गुलामी के बाद भी हमारे पूर्वजों ने अपने शौर्य की बदौलत सनातन धर्म का मार्ग नहीं छोड़ा। यह यात्रा उन्हीं के सम्मान में है। जिला संयोजक बजरंग दल ने कहा कि पूर्वजों के योगदान से ही आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। इसलिए, लोगों को उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेना चाहिए। वहीं, सुंगल स्थित आश्रम में महंत राम किशोर व मोनू शर्मा के नेतृत्व में कुलजीत सिंह, अशोक कुमार, वासु जम्वाल, सोनू सिंह, यश पाल, आदि ने यात्रा का स्वागत किया। शुक्रवार को सुबह आश्रम में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके बाद यात्रा को प्रसाद ग्रहण करवा कर चौकी चौरा होते हुए कठार के लिए रवाना किया। यात्रा में अंकुश वर्मा खंड सह संयोजक, तेजिंदर सिंह जिला गोरक्षा प्रमुख, संजीव शर्मा प्रखंड सहमंत्री, राकेश शर्मा शौर्य जागरण यात्रा सहसंयोजक, घनश्याम जिला सह सत्संग प्रमुख, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed