{"_id":"661dd0be4357af9f8e06c516","slug":"shahs-rally-today-changes-in-traffic-jammu-news-c-10-jam1008-341133-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शाह की रैली आज, यातायात में बदलाव वाहन सवार निर्धारित रूट करें इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शाह की रैली आज, यातायात में बदलाव वाहन सवार निर्धारित रूट करें इस्तेमाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर से आने वाले रिंग रोड, आरएस पुरा से वाया एशिया क्रॉसिंग और राजोरी-पुंछ से वाया सरवाल पहुंचेंगे वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पलौड़ा में गृहमंत्री अमित शाह की आज होने वाली रैली को लेकर यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत अखनूर से जम्मू आने वाले सभी बड़े वाहनों के चालकों को बावे तालाब के नजदीक रिंग रोड का इस्तेमाल करना होगा। इसके जरिए ही यह वाहन जम्मू की तरफ आ सकते हैं। इसके अलावा जो लोग अंबफला से बनतालाब की तरफ जाना चाहते हैं, उन्हें अंबफला, रिहाड़ी, महेशपुरा चौक, बख्शी नगर पुली, पलौड़ा, बरनाई का रूट इस्तेमाल करना होगा। वहीं, जिन वाहन चालकाें को बनतालाब से अंबफला आना है, उन्हें भी इसी रूट का इस्तेमाल करना होगा। बनतालाब चौक, जानीपुर चौक और एशिया क्रासिंग डायवर्जन प्वाइंट होंगे।
रैली में शामिल होने वालों के लिए भी रूट निर्धारित किया गया है। अखनूर, राजोरी, पुंछ, मढ़ ब्लाॅक से आने वाले वाहनों को अखनूर से मुट्ठी कैंप से जानीपुर पुलिस थाने से होते हुए आना होगा। आरएस पुरा, सांबा, कठुआ से आने वाले लोगों को सतवारी से एशिया क्रासिंग, वेयर हाउस, चौथे पुल, कनाल रोड, पलौड़ा, मुट्ठी कैंप से जानीपुर पुलिस थाने से होकर जाना होगा। उधमपुर नगरोटा से आने वाले लोगों को अंबफला से जानीपुर, अंबफला से रिहाड़ी, शकुंतला चौक, सरवाल, पटोली चौक, तोफ पुली, पलौड़ा और मुट्ठी कैंप से जानीपुर पुलिस थाने से होकर जाना होगा।