NSA से मिलने दिल्ली पहुंचे शब्बीर शाह अरेस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज से मुलाकात के लिए
हुर्रियत नेता शब्बीर शाह और जेकेएलएफ का दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली पहुंचे थे। जहां पर दिल्ली पुलिस उन्हें और अन्य दो सदस्यों को हिरासत में ले लिया।
श्रीनगर से दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले शब्बीर शाह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, 'मैं दिल्ली के लिए रवाना हो रहा हूं। कल नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाउस में रिसेप्शन है और वहां हमारी मुलाकात पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज से होगी।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह से जब यह पूछा गया कि क्या अलगाववादी नेता अगर दिल्ली पहुंचते हैं, तो उनकी गिरफ्तारी होगी? इस पर उन्होंने कहा कि हर बात बोली नहीं जाती है।
अलगाववादियों से मिलने पर अड़ा पाक
गौरतलब है कि पाकिस्तान की अलगाववादियों से मुलाकात का भारत की ओर से विरोध किया गया है। पाकिस्तान के एनएसए से हुर्रियत नेताओं की प्रस्तावित मुलाकात से दोनों देशों के बीच एनएसए वार्ता पर मंडरा रहे संकट के बादल रहे है। इसके बाबजूद भी पाकिस्तान अलगाववादियों से मिल रहा है।
NSA बैठक के पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरुप ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा है कि भारत यह नहीं चाहता था कि NSA की बैठक में कोई तीसरा पक्ष न आए। लेकिन पाकिस्तान लगातार कह रहा था कि वह हुर्रियत के नेताओं से मुलाकात करना चाहता है।
भारत के सुझाव को पाक ने अस्वीकार कर दिया है। पाकिस्तान ने कश्मीर को विवादित मुद्दा बताते हुए हुर्रियत नेताओं को कश्मीरियों का असली प्रतिनिधि करार दिया है। पीटीआई के हवाले से आई खबर में कहा गया था कि यह बातचीत रद्द हो गई है, लेकिन इस पर विदेश मंत्रालय के बयान से ऐसा लग रहा है कि यह बातचीत खटाई में पड़ सकती है।