{"_id":"600981658ebc3e340d28e44a","slug":"sexual-harassment-charges-filed-by-crpf-woman-against-arjuna-awardee-khajan-singh-and-coach-s-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ कांस्टेबल यौन उत्पीड़न मामलाः डीजी बोले- जांच के लिए बनी समिति, चारु सिन्हा करेंगी अध्यक्षता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ कांस्टेबल यौन उत्पीड़न मामलाः डीजी बोले- जांच के लिए बनी समिति, चारु सिन्हा करेंगी अध्यक्षता
Thu, 21 Jan 2021 06:58 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 21 Jan 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
डीजी ए.पी. माहेश्वरी
- फोटो : ANI
सीआरपीएफ की एक महिला कांस्टेबल द्वारा अर्जुन अवार्ड से सम्मानित खजान सिंह और कोच एस सिंह के खिलाफ दर्ज यौन उत्पीड़न के मामले में सीआरपीएफ के डीजी ए.पी. माहेश्वरी का बयान आया है। माहेश्वरी ने कहा कि महिला कांस्टेबल हमारे पास मामले से संबंधित शिकायत लेकर नहीं आई है। मैने इस संबंध में कैंप में जाकर भी बात की। हम अभी भी सटीक तथ्य नहीं जानते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्राथमिकी दिल्ली पुलिस के पास दर्ज की गई है। हमने विशाखा फैसले के बाद सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के तहत एक समिति की स्थापना की है। इस समिति की अध्यक्ष चारु सिन्हा, आईजी श्रीनगर हैं।
विज्ञापन
The FIR has been registered with Delhi Police. We have set up an Empowered Committee as envisaged under Supreme Court guidelines after Vishakha judgment. The committee is headed by Charu Sinha, IG Srinagar: DG CRPF, AP Maheshwari https://t.co/46lDj0vmlo
— ANI (@ANI) January 21, 2021
विज्ञापन
बता दें कि दिल्ली पुलिस ने सीआरपीएफ की एक महिला कांस्टेबल की शिकायत पर अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित खजान सिंह और कोच सुरजीत सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया था। उन पर धमकी देने का भी आरोप है।