सीआरपीएफ कांस्टेबल यौन उत्पीड़न मामलाः डीजी बोले- जांच के लिए बनी समिति, चारु सिन्हा करेंगी अध्यक्षता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआरपीएफ की एक महिला कांस्टेबल द्वारा अर्जुन अवार्ड से सम्मानित खजान सिंह और कोच एस सिंह के खिलाफ दर्ज यौन उत्पीड़न के मामले में सीआरपीएफ के डीजी ए.पी. माहेश्वरी का बयान आया है। माहेश्वरी ने कहा कि महिला कांस्टेबल हमारे पास मामले से संबंधित शिकायत लेकर नहीं आई है। मैने इस संबंध में कैंप में जाकर भी बात की। हम अभी भी सटीक तथ्य नहीं जानते हैं।
उन्होंने कहा कि प्राथमिकी दिल्ली पुलिस के पास दर्ज की गई है। हमने विशाखा फैसले के बाद सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के तहत एक समिति की स्थापना की है। इस समिति की अध्यक्ष चारु सिन्हा, आईजी श्रीनगर हैं।
The FIR has been registered with Delhi Police. We have set up an Empowered Committee as envisaged under Supreme Court guidelines after Vishakha judgment. The committee is headed by Charu Sinha, IG Srinagar: DG CRPF, AP Maheshwari https://t.co/46lDj0vmlo
— ANI (@ANI) January 21, 2021
बता दें कि दिल्ली पुलिस ने सीआरपीएफ की एक महिला कांस्टेबल की शिकायत पर अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित खजान सिंह और कोच सुरजीत सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया था। उन पर धमकी देने का भी आरोप है।