{"_id":"5fbac1d701392f50f8050a56","slug":"severe-cold-in-the-mountains-heavy-rain-and-snowfall-expected-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः पहाड़ों में कड़ाके की ठंड, श्रीनगर सर्द, आज से भारी बारिश और बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः पहाड़ों में कड़ाके की ठंड, श्रीनगर सर्द, आज से भारी बारिश और बर्फबारी के आसार
Mon, 23 Nov 2020 01:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 23 Nov 2020 01:23 AM IST
सार
- पहाड़ों में बर्फबारी से जम्मू में सर्द हवाएं, सीजन में सबसे सर्द रहा श्रीनगर, -3 डिग्री पहुंचा पारा
- उधमपुर-कठुआ में दिनभर छाए रहे बादल, गुलमर्ग और पहलगाम में गिरी बर्फ
- मौसम ने फिर बदली करवट, जम्मू का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री रहा
विज्ञापन
गुलमर्ग में बर्फबारी...
- फोटो : amar ujala
विस्तार
प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर रविवार को करवट बदली। कश्मीर और जम्मू संभाग के ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई जबकि मैदानी इलाकों में बादल छाए रहे। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस तीन डिग्री तक चल गया है। कठुआ-उधमपुर और सांबा दिनभर बादल छाए रहे।
विज्ञापन
रविवार को कश्मीर के गुलमर्ग और पहलगाम के पर्वतीय क्षेत्रों में कई बार बर्फबारी हुई। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान - 3.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जो वर्तमान सीजन का सबसे कम तापमान रहा। गुलमर्ग में -7.4 और पहलगाम में -5.4 डिग्री सेल्सियस पर न्यूनतम तापमान पहुंच गया।
विज्ञापन
जम्मू में अधिकतम 22.0 और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज हुआ। बनिहाल में अधिकतम 15.0 और न्यूनतम तापमान 1.0 रहा। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में अधिकतम तापमान 16.2 और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में मौसम और खराब होगा।
विज्ञापन
आज से 25 नवंबर तक भारी बर्फबारी-बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक सोमवार 23 नवंबर से प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में सामान्य से भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में सामान्य से बारी बारिश के आसार हैं। 23 से 25 नवंबर तक यह सिलसिला चलेगा। ऐसे में जम्मू श्रीनगर नेशनल हाइवे समेत मुगल रोड पर यातायात प्रभावित हो सकता है।