{"_id":"5c6e5b75bdec22738e36b9e2","slug":"several-senior-leaders-can-join-bjp-in-amit-shah-rally-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में अमित शाह की रैली में कई दिग्गज होंगे भाजपा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में अमित शाह की रैली में कई दिग्गज होंगे भाजपा में शामिल
Thu, 21 Feb 2019 01:34 PM IST
Pranjal Dixit
संजीव दुबे, जम्मू
संजीव दुबे, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Thu, 21 Feb 2019 01:34 PM IST
सार
- जम्मू बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अभिनव शर्मा भी हो सकते हैं शामिल
- जम्मू एम्स कोआर्डिनेशन कमेटी के भी संयोजक हैं शर्मा
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की 24 फरवरी को जम्मू में होने वाली रैली अन्य पार्टियों के कई दिग्गज भाजपा का दामन थाम सकते हैं। जम्मू एम्स कोआर्डिनेशन कमेटी के संयोजक एवं जम्मू बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अभिनव शर्मा के भी भाजपा में शामिल होने की संभावना है।
पार्टी सूत्रों की माने तो विभिन्न पार्टियों के कई नेता भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के संपर्क में हैं। अमित शाह की रैली का नाम श्रद्धांजलि सभा रखे जाने से राष्ट्रीय नेतृत्व से इस बारे में चर्चा चल रही है। जम्मू बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अभिनव शर्मा पिछले कुछ अरसे से सियासत में सक्रिय हैं और जम्मू में एम्स के लिए हुए आंदोलन में उनकी सक्रिय भूमिका रही है।
अमित शाह की रैली का नाम श्रद्धांजलि सभा रखे जाने से साफ है कि पाकिस्तान और आतंकवाद पर ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भाषण केंद्रित होगा। भगवती नगर स्थित ग्राउंड पर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद ही अमित शाह अपना भाषण शुरू करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं ने इसके लिए प्रदेश भाजपा को तैयारियां पूरी करने को कहा है।
विज्ञापन
वहीं, बुधवार को पार्टी मुख्यालय में महासचिव संगठन अशोक कौल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि भारतीय सुरक्षा बलों की शहादत पर पूरा विश्व शोक संतप्त है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने दौरे के दौरान जम्मू में पन्ना प्रमुखों से चर्चा कर लोकसभा चुनाव की तैयारी के टिप्स भी देंगे।