{"_id":"5c8197b2bdec22144e5c1c51","slug":"separatists-supporter-also-anti-national-says-governor-satyapal-malik-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलगाववादियों का समर्थन करने वाली पार्टी राष्ट्र विरोधी: राज्यपाल सत्यपाल मलिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलगाववादियों का समर्थन करने वाली पार्टी राष्ट्र विरोधी: राज्यपाल सत्यपाल मलिक
Fri, 08 Mar 2019 03:44 AM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 08 Mar 2019 03:44 AM IST
विज्ञापन
सत्य पाल मलिक
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा है कि अलगाववादियों का समर्थन करने वाली कोई भी पार्टी राष्ट्रविरोधी है। साथ ही वह पाकिस्तान के हाथों खेल रही है। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए बुलाई गई उच्च स्तरीय बैठक में उन्होंने किसी भी दल का नाम लिए बगैर कहा कि रियासत के कुछ राजनीतिक दल प्रतिबंधित संगठन के समर्थन में सामने आ रहे हैं। वे अलगाववादियों का समर्थन कर रहे हैं। साथ ही अपना रुख भी साफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने साफ कहा कि जो भी लोग या पार्टी अलगाववादियों का समर्थन कर रहे हैं वे आतंकियों और पाकिस्तान के हाथों में खेल रहे हैं। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई किसी भी कीमत पर नहीं रुकेगी। इस जंग में जीत होगी और सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि राज्य को आतंकवाद मुक्त घोषित किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आतंकी और देशविरोधी ताकतों की पकड़ राज्य में कमजोर पड़ रही है। इसलिए वह इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलवामा हमले के बाद सरकार अलगाववादियों के प्रति सख्त हो गई है और हुर्रियत नेताओं की सुरक्षा वापस ले ली गई है। जमात- ए -इस्लामी के 170 से ज्यादा नेता देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के चलते गिरफ्तार किए गए।
विज्ञापन
कहीं न कहीं इससे देश विरोधी ताकतों को तगड़ा झटका लगा है। ऐसे में देश विरोधी तत्व आम लोगों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि रियासत में युवाओं को जन्नत मिलने के नाम पर बहकाया जा रहा है। ज्ञात हो कि जमात पर प्रतिबंध के खिलाफ पीडीपी तथा नेकां ने आवाज उठाई है।