फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   separatists is not seen in the mood of talks with the negotiator

J&K: कश्मीर के लिए नियुक्त वार्ताकार से बातचीत के मूड में नहीं दिख रहें अलगाववादी नेता

Wed, 01 Nov 2017 11:21 AM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Wed, 01 Nov 2017 11:21 AM IST
विज्ञापन
separatists is not seen in the mood of talks with the negotiator
- फोटो : File Photo

केंद्र सरकार की ओर से कश्मीर के लिए नियुक्त वार्ताकार से अलगाववादी बातचीत के मूड में नहीं दिख रहे हैं। वार्ताकार के नियुक्त करने के फैसले को ज्वाइंट रेजिस्टेंस लीडरशिप (जेआरएल) ने मात्र एक रणनीति बताया है। अलगाववादी नेताओं ने कहा कि कश्मीरियों पर सैन्य दमन में नाकाम रहने के चलते अब केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा है कि जब तक कश्मीर मसले को उसे ऐतिहासिक संदर्भ में नहीं सुलझाया जाएगा, तब तक न तो जम्मू-कश्मीर और न ही उप महाद्वीप में शांति होगी। अलगाववादी नेताओं ने बयान से संकेत दिया है कि वे केंद्र के वार्ताकार के साथ बातचीत में शामिल नहीं होंगे। गौरतलब है कि वार्ताकार शर्मा ने कहा था कि वे कश्मीर मसले के समाधान के लिए हुर्रियत समेत सभी पक्षों से बातचीत करेंगे।
विज्ञापन

हुर्रियत (ग) के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी, हुर्रियत (म) के अध्यक्ष मीरवाइज मौलवी उमर फारूक और जेकेएलएफ चेयरमैन यासीन मलिक के नेतृत्व वाले जेआरएल ने मंगलवार को जारी एक साझे बयान में यह कहा है कि जम्मू कश्मीर के लिए दिनेश्वर शर्मा की नियुक्ति अंतरराष्ट्रीय दबाव और क्षेत्रीय मजबूरी के तहत अपनाई गई समय लेने के लिए रणनीति से ज्यादा कुछ नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेआरएल का यह बयान बीती रात गिलानी के हैदरपुरा स्थित आवास पर हुई बैठक के बाद सामने आया है। जेआरएल शर्मा के उस हालिया बयान को भटकाने वाला बताया जिसमें उन्होंने कहा है कि वह कश्मीर आएंगे और युवाओं से बातचीत करेंगे ताकि कश्मीर को सीरिया बनाने की साजिश सफल नहीं हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed