{"_id":"5cbe0d4ebdec22142c5cd0d6","slug":"separatist-today-call-for-closing-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलगाववादियों का आज घाटी बंद का आह्वान, एनआईए की सख्ती के विरोध में लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलगाववादियों का आज घाटी बंद का आह्वान, एनआईए की सख्ती के विरोध में लिया फैसला
Tue, 23 Apr 2019 12:21 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 23 Apr 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
separatist leaders
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलगाववादियों ने 23 अप्रैल को घाटी में बंद का आह्वान किया है। यह बंद एनआईए की ओर से की गई सख्ती तथा जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक की एनआईए कस्टडी में भूख हड़ताल किए जाने से बिगड़ी हालत के विरोध में है।
विज्ञापन
हुर्रियत (जी) प्रमुख सैय्यद अली शाह गिलानी, हुर्रियत (एम) प्रमुख मीरवाइज उमर फारूक तथा जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक के नेतृत्व वाली ज्वाइंट रजिस्टेंस लीडरशिप (जेआरएल) ने बंद का आह्वान किया है।
विज्ञापन
बयान में कहा गया है कि एनआईए तथा ईडी की ओर से अलगाववादियों के साथ सख्ती की जा रही है। इसके विरोध में सभी से एकजुट होकर बंद को सफल बनाने की अपील की गई है। ज्ञात हो कि अनंतनाग लोकसभा सीट के लिए पहले चरण में अनंतनाग जिले में 23 अप्रैल को ही मतदान होना है।
विज्ञापन