फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   senitation

अमृत महोत्सव खत्म होने के बाद शहर फिर उसी कगार पर

विज्ञापन
senitation
बाड़ी ब्राह्मणा। तकरीबन एक सप्ताह तक आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम म्यूनिसिपल कमेटी ने जोर शोर से मनाया। इसके अंतर्गत सफाई पौधरोपण और अनेक कार्यक्रम आयोजित हुए। जैसे ही इस सप्ताह का अंत हुआ बाड़ी ब्राह्मणा कस्बा फिर से उसी कगार पर आ पहुंचा है। गंदगी जगह-जगह बिखरना शुरू हो गई है। टूटे डस्टबिन सामने दिख रहे हैं।
विज्ञापन

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जिस तरह से कमेटी ने सफाई की ओर ध्यान दिया वैसा ही ध्यान अगर वह शहर पर रोज दे तो गंदगी और अन्य चीजों से निजात पाई जा सकती है। बाड़ी ब्राह्मणा में फुटपाथ पर अतिक्रमण बढ़ चढ़कर हो रहा है। इसकी तरफ से कमेटी का कोई ध्यान नहीं है। हालांकि अभियान के चलते रैलियां निकालकर अतिक्रमण करने वालों को समझाया गया, जिसके एक सप्ताह तक किसी ने अतिक्रमण नहीं किया। उसके बाद स्थिति वैसी हो गई है। देखा जाए तो सरकार के पैसों की बरबादी करने के बाद स्थिति फिर से उसी मोड़ पर आकर खड़ी हो जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed