अखनूर। कस्बे के फौवरा चौक वार्ड- 8 और 7 के बीच कबीर कॉलोनी मार्केट के दुकानदारों ने शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष सुरिंदर शर्मा व ईओ रमेश गुप्ता से मुलाकात की। इस दौरान मार्केट में सफाई से संबंधित जानकारी दी गई। अक्सर कॉलोनी में बारिश होने पर बहने वाला नाला जाम हो जाता है, जिसमें मांडा, दस्काल व उस क्षेत्र का सारा पानी ओवरफ्लो होकर स्थानीय घरों में घुस जाता है और लोगों का नुकसान करता है।
स्थानीय दुकानदार रघुवीर बेकरी, देव शर्मा, विजय कुमार, सिकंदर लाल व अन्य लोगों ने अध्यक्ष से गुजारिश की कि बरसात से पहले इस नाले को साफ कराया जाए। अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि नाले की सफाई के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे। संवाद