{"_id":"5e52ca888ebc3ef39030ee6b","slug":"senitation-jammu-news-jmu2045515162","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल के वार्डों में की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल के वार्डों में की सफाई
विज्ञापन
बिश्नाह के उप जिला अस्पताल में सफाई करने पहुंचे संत निरंकारी सत्संग के सदस्य व अन्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। गुरु बाबा हरदेव सिंह के जयंती पर संत निरकारी मिशन की तरफ से अखनूर के इंचार्ज चुनीलाल लोचन की अगुवाई में सफाई अभियान चलाया गया। मौके पर नायाब तहसीलदार अशोक शर्मा और बीएमओ अनिल शर्मा भी मौजूद रहे। मिशन के सदस्यों ने अस्पताल के वार्डों, पार्किंग, बाग, सहित ओपीडी कमरों की सफाई की। अभियान में कस्बे के गणमान्य लोग भी मौजूद थे। चुनीलाल लोचन ने बताया मिशन के दो सौ सदस्यों सहित गणमान्य लोगों ने सफाई अभियान में भाग लिया। इस अवसर पर केसी भगत, तिलक गुप्ता, थोडू राम, बाबू राम भी मौजूद रहे। संवाद
खौड़ अस्पताल में कार्यक्रम का आयोजन
ज्यौड़ियां। संत निरंकारी सत्संग भवन घिगड़याल तथा खौड़ की तरफ से रविवार को खौड में गुरु पूजा दिवस मनाया गया। इसके तहत खौड़ उपजिला अस्पताल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें दोनों ब्रांचों के लोगों की तरफ से पौधरोपण तथा सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर संत निरंकारी भवन खौड़ के मुखी जनक राज तथा घिगडयाल के मुखी सिकंदर लाल ने बताया कि आज गुरु पूजा दिवस है, जिसके तहत हमने कार्यक्रम का आयोजन किया है। इसमें पौधरोपण तथा अस्पताल में सफाई की है। संवाद
एक्सीडेंटल अस्पताल में चलाया सफाई अभियान
विजयपुर। निरंकारी आश्रम के इंचार्ज सतपाल चड़गाल की देखरेख में रविवार को सरकारी एक्सीडेंटल अस्पताल में सफाई अभियान चलाया गया। आश्रम इंचार्ज ने बताया कि सतगुरु बाबा हरदेव सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पूरे देश में लगभग 1166 स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया। उसी के तहत एक्सीडेंटल अस्पताल में भी सफाई अभियान चलाया। इस दौरान अस्पताल के इंचार्ज डॉ. कयून, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
फोटो
अस्पताल में सफाई अभियान चलाया
बिश्नाह। निरंकारी सत्संग भवन की तरफ से रविवार को बाबा हरदेव सिंह के जन्मदिवस पर मेघा क्लियर नेस ट्रिपल ड्राइव के तहत उप जिला अस्पताल में सफाई अभियान चलाया गया। ब्रांच प्रमुख सत्यपाल संघचालक बनारसी लाल और अन्य अनुयाई ने सफाई की। इस मौके पर बीएमओ राकेश मगोतरा, एमसी उप चेयरमैन आदि मौजूद रहे। संवाद